spot_img

बेगूसराय में नशेड़ी अपराधियों की करतूत, सुबह-सुबह भाजपा नेता सह नगर पार्षद के पिता की पीट-पीटकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने भाजपा नेता-सह-नगर पार्षद के पिता की शुक्रवार की अलसुबह पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना बखरी थाना क्षेत्र के पुरानी थाना के (The handiwork of drug addicts in Begusarai) समीप की है।

- Advertisement -

मृतक की पहचान बखरी नगर परिषद वार्ड संख्या-16 के नगर पार्षद सुबोध सहनी के पिता रासो सहनी के रूप में की गई है। शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे शव मिलते ही हड़कंप मच गया।

- Advertisement -

घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दिव्यांग रासो सहनी रेलवे लाइन के बगल में झोपड़ी बनाकर रहते थे।

- Advertisement -

घटनास्थल के आसपास दिनभर स्मोकर गैंग, शराब कारोबारी, तीनतसिया गिरोह और जुआरियों का जमावड़ा लगा रहता है। इस जगह के आसपास सभी तरह के नशा का कारोबार होता है, घटनास्थल के आसपास बड़ी संख्या में ड्रग्स बेचने वाले और देसी शराब कारोबारी सप्लायर भी रहते हैं।

स्थानीय लोगों की माने तो रासो सहनी बराबर असामाजिक तत्वों का विरोध किया करते थे। सुबह तीन बजे के आसपास जब लोग ट्रेन पकड़ने स्टेशन जा रहे थे तो वहां पर कोई शव नहीं था। चार बजे के बाद मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर गई। इससे स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि सुबह शौच के दौरान रासो सहनी ने असामाजिक तत्वों का विरोध किया होगा।

इससे आक्रोशित होकर अपराधियों ने ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल घटना के बाद आसपास दहशत का माहौल है। बखरी थाना की पुलिस घटना के तमाम पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है तथा जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। बखरी डीएसपी चंदन कुमार खुद मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga BEd Exam: छात्रों के लिए बड़ी खबर! दरभंगा में KSDSU की परीक्षा शुरू, जानें क्या हैं इंतजाम

Darbhanga BEd Exam: दरभंगा में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय (KSDSU) की B.Ed. परीक्षाएं सोमवार से कड़ी व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गईं। 3 जुलाई तक चलेंगी#DarbhangaNews,#KSDSUExam,#BiharEducation

बिहार में ‘इंस्पेक्टर राज’: फैक्ट्री मालिकों की बल्ले-बल्ले! अब कोई इंस्पेक्टर नहीं करेगा मनमानी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Bihar Factory News: बिहार सरकार ने फैक्ट्री मालिकों को 'इंस्पेक्टर राज' से मुक्ति दी है। अब बिना सूचना कोई अधिकारी निरीक्षण नहीं कर पाएगा, जिससे पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर लगाम लग#BiharFactoryNews,#InspectorRaj,#BiharGovernment

दरभंगा में शराबबंदी को बड़ी कामयाबी! SHO संदीप पाल की टीम ने दबोचा 1800 लीटर से ज्यादा शराब का फरार तस्कर

Darbhanga News: दरभंगा पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित ब्रजेश राय को गिरफ्तार कर लिया है। जाले थाना पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब क#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#BrajeshRaiArrest

दरभंगा DM Kaushal Kumar ने दिखाया कड़ा तेवर! पूजा के बाद बड़ा फैसला, कुशेश्वरस्थान के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे बंद |पढ़िए – धर्म स्वास्थ...

Darbhanga DM: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की और अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर तत्#DarbhangaDM,#BiharNews,#PolioCampaign