spot_img

PATNA: बगल में पुलिस थाना, फिर भी गैस गटर से अपराधियों ने काट डाला ATM, मगर जैसे ही कैश बॉक्स को छुआ…और लुटने से बच गई 22.46 लाख कैश, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

बिहार की राजधानी पटना में एक एटीएम को लूटने से बचा लिया गया। हालांकि अपराधियों ने एटीएम को गैस कटर से काटने में कामयाबी हासिल की थी, लेकिन जैसे ही उन्होंने कैश बॉक्स को छुआ, एटीएम में अलार्म बज उठा और कुछ दूर स्थित थाने की पुलिस तुरंत पहुंच गई। पुलिस को आते देख अपराधी वहां से भाग निकले।

- Advertisement -

हालांकि, अपराधी कैश बॉक्स को पूरी तरह से तोड़ने में असफल रहे। 22 लाख 46 हजार 500 रुपये चोरी होने से बच गये। इसी क्रम में कोतवाली थाने की पुलिस को रात के एक बजकर 31 मिनट पर निशा इंडस्ट्रियल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड जो बैंक के लिये ई-सर्विलांस का काम करती है की ओर से एटीएम में तोड़फोड़ होने की खबर मिली।

- Advertisement -

सीसीटीवी कैमरे के जरिये ही मुंबई स्थित कंपनी के दफ्तर में बैठे कंर्मियों ने ऑनलाइन चोरों को देख लिया। वहां से सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस समय रहते मौके पर पहुंची तो देखा कि एटीएम का शटर गिरा है। शटर उठाने पर अंदर एटीएम क्षतिग्रस्त मिला। अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  नीतीश कुमार के बापू टावर दौरे से बड़ा बदलाव! अब पर्यटकों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

एटीएम के अंदर से एक गैस कटर और खंती रखी हुई थी जिसे छोड़कर चोर भाग खड़े हुये। इस बाबत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मेन ब्रांच के मैनेजर सुदेश कुमार ने अज्ञात अपराधियों पर कोतवाली थाने में केस दर्ज करवाया है।

कैश लूटने की यह कोशिश कोतवाली थाने से सटे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में हुई। चंद कदम की दूरी पर थाना होने की जानकारी होने पर अपराधियों ने यहां गैस कटर से धावा बोल दिया। अपराधियों ने गैस कटर से पूरे एटीएम को नष्ट कर दिया, लेकिन जैसे ही उन्होंने एटीएम में रखे 22 लाख के कैश को उठाने की कोशिश की, अलार्म बज गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga BEd Exam: छात्रों के लिए बड़ी खबर! दरभंगा में KSDSU की परीक्षा शुरू, जानें क्या हैं इंतजाम

अलार्म की आवाज कोतवाली थाने में तैनात जवानों के कानों में पड़ी। कोतवाली थाने के पुलिसकर्मी दौड़े एटीएम की ओर। पुलिसकर्मियों को आते देख अपराधी गैस कटर व अन्य उपकरण मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर मिले औजार को जब्त कर लिया है।

इस मामले के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार अपराधियों की तलाश में जुटी है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अपराधियों को इस बात का भी डर नहीं था कि पास में ही थाना है। अपराधियों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि सेंट्रल बैंक के इस एटीएम में एक मजबूत अलार्म सिस्टम लगाया गया है। चार-पांच साल पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के इस एटीएम में लूट के दौरान एक गार्ड की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें:  बिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 16 साल बाद पटना से सीधे जेद्दा-मदीना की उड़ान

हालांकि, उस मामले में अपराधी को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हत्या की उस घटना के बाद से ही एटीएम के रूप में गार्ड की तैनाती रात में नहीं होती है। इस कारण वहां अलार्म सिस्टम लगाया गया है।

मौके पर पहुंचे बैंक अधिकारियों ने बताया कि अलार्म सिस्टम और पुलिस की मुस्तैदी से एटीएम का पूरा पैसा बच गया, नहीं तो अपराधी पैसे ले लेते. फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. लेकिन इस घटना ने एक बार फिर पटना पुलिस को राजधानी के एटीएम को लेकर सतर्क कर दिया है। पटना, फुलवारीशरीफ और बिहटा में अपराधी एटीएम को अपने साथ ले गए, जिससे पटना पुलिस में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में औरंगाबाद से फुलवारी का एटीएम जब्त कर लिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga BEd Exam: छात्रों के लिए बड़ी खबर! दरभंगा में KSDSU की परीक्षा शुरू, जानें क्या हैं इंतजाम

Darbhanga BEd Exam: दरभंगा में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय (KSDSU) की B.Ed. परीक्षाएं सोमवार से कड़ी व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गईं। 3 जुलाई तक चलेंगी#DarbhangaNews,#KSDSUExam,#BiharEducation

बिहार में ‘इंस्पेक्टर राज’: फैक्ट्री मालिकों की बल्ले-बल्ले! अब कोई इंस्पेक्टर नहीं करेगा मनमानी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Bihar Factory News: बिहार सरकार ने फैक्ट्री मालिकों को 'इंस्पेक्टर राज' से मुक्ति दी है। अब बिना सूचना कोई अधिकारी निरीक्षण नहीं कर पाएगा, जिससे पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर लगाम लग#BiharFactoryNews,#InspectorRaj,#BiharGovernment

दरभंगा में शराबबंदी को बड़ी कामयाबी! SHO संदीप पाल की टीम ने दबोचा 1800 लीटर से ज्यादा शराब का फरार तस्कर

Darbhanga News: दरभंगा पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित ब्रजेश राय को गिरफ्तार कर लिया है। जाले थाना पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब क#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#BrajeshRaiArrest

दरभंगा DM Kaushal Kumar ने दिखाया कड़ा तेवर! पूजा के बाद बड़ा फैसला, कुशेश्वरस्थान के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे बंद |पढ़िए – धर्म स्वास्थ...

Darbhanga DM: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की और अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर तत्#DarbhangaDM,#BiharNews,#PolioCampaign