back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

जाले में छात्रों ने मनवाया ज्ञान का लोहा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मिलेगा विशिष्ट पुरस्कार

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले में प्रखंड के बिहारी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में नवयुवक सरस्वती पूजा समिति की ओर से पंचायत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में कुल 348 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कक्षा 8 से 10 तक 235 छात्र छात्राओं ने भाग लिया,वहीं कक्षा 5 से 7 तक 113 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
इन प्रतियोगिता परीक्षा में प्रतिभागियों का परिणाम आगामी 6 फरवरी को सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर नवयुवक पुस्तकालय बिहारी पर सार्वजनिक रूप से घोषित किया जाएगा। उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
वहीं, जिन छात्र छात्राओ ने प्रतियोगिता परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे उनमें से 10 छात्रों को विशिष्ट पुरस्कार से  सम्मानित किया जाएगा।
पंचायत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता प्रभारी विभूति कुमार झा ने बताया कि  कोविड-19 के सभी नियम का पालन करते हुए यह प्रतिभा खोज प्रतियोगिता हर साल की भांति इस साल भी आयोजन किया गया है।
जिन छात्र छात्राओं को कक्षा 01 से कक्षा 9 तक परीक्षा में नहीं शामिल हो पाते,उन्हें कक्षा 10 में परीक्षा देने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, परीक्षा का उद्देश्य यह है की,जो छात्र आगे बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे उन्हें कोई समस्या नहीं होगी।
सचिव आशीष कुमार ने कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष अधिक संख्या में छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लिए है जिसमे नरौछ बिहारी पंचायत के सभी गांव के छात्र छात्रा हैं।

जाले में छात्रों ने मनवाया ज्ञान का लोहा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मिलेगा विशिष्ट पुरस्कार
जाले में छात्रों ने मनवाया ज्ञान का लोहा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मिलेगा विशिष्ट पुरस्कार
मौके पर उपस्थित पंचायत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता प्रभारी विभूति कुमार झा ने कहा कि प्रतियोगिता परीक्षा में विकास कुमार मिश्रा, रवि कुमार झा, आदित्य कुमार मिश्रा, आशीष कुमार झा, रवि रंजन कुमार झा, कन्हाई झा कश्यप और मनीष कुमार झा ने परीक्षा सफलतापूर्वक करवाया इसके लिए आयोजन समिति ने उनका आभार व्यक्त किया है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

CBSE Board Exam: 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सीबीएसई ने जारी किया बड़ा अपडेट, अफवाहों से रहें सावधान

CBSE Board Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं...

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम हुआ रिजेक्ट, ग्राहक परेशान: क्या सिर्फ कागजी वादा बनकर रह गया है स्वास्थ्य बीमा?

Health Insurance Claim: जब लोग अपनी भविष्य की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए बीमा...

Darbhanga News: गैस एजेंसी के नाम पर 20 लाख का चूना, पढ़िए… Financial Fraud सपनों का सौदागर समस्तीपुर से गिरफ्तार

Financial Fraud: अपराध की दुनिया भी अब डिजिटल हो चली है, जहां शातिर ठग...

Bokaro Media Monitoring: बोकारो चुनाव में प्रशासन की तीसरी आंख बनी Media Monitoring, प्रत्याशियों की हर हरकत पर पैनी नजर

Media Monitoring: लोकतंत्र के महापर्व में जब नेता वादों और दावों की झड़ी लगाते...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें