spot_img

मधुबनी से बेनीपट्टी जा रही दर्जनों यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

बिहार के मधुबनी जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है, जहां यात्रियों से भरी एक बस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की तो खबर नहीं है, लेकिन बस पूरी तरह से जल गई। आग कैसे लगी अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। अरेर थाना क्षेत्र के पास ये हादसा हुआ।

- Advertisement -

घटना रहिका-बेनीपट्टी मुख्य मार्ग पर हुई। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी हुई बस मधुबनी से बेनीपट्टी के लिए खुली थी। बस में करीब 30 से 40 लोग सवार थे। अचानक बस के पौना मोड़ के पास पहुंचते ही बस के इंजन से धूंआ उठने लगा। जिसके बाद चालक ने बस को सड़क किनारे रोक दिया और यात्रियों को बस से उतरने को कहा। जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

- Advertisement -

यात्री जबतक कुछ समझ पाते बस धू-धूकर जलने लगी। यात्रियों ने किसी प्रकार अपनी जान बचाई। इस दौरान कई यात्रियों के सामान बस के अंदर ही रह गये। आग इतनी जोरदार थी कि किसी को बस के अंदर जाने की हिम्मत नहीं हुई और कई यात्रियों को सामान बस के साथ जलकर राख हो गये।

- Advertisement -

हालांकि आग में कई यात्रियों के सामान जलकर राख हो गये। बस आग लगने के बाद चालक और उपचालक बस को खड़ा कर मौके से फरार हो गये। जिसके बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि तबतक बस पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी।

इससे पहले भी तीन दिसंबर को अंधराठाढ़ी-अररिया मुख्य मार्ग पर
सुबह उस समय हंगामा मच गया था जब गैस सिलेंडर ले जा रहे एक पिकअप में बीच सड़क आग लग गई थी।

आग की लपटें इतनी भयानक थी कि डर के मारे आसपास के लोगों की सांसें रुक गई। आग लगी सिलेंडर का धमाका इतना जोरदार कि कोस भर दूर तक उसकी आवाज सुनाई दे रही थी। लग रहा था कि सैकड़ों बम एकसाथ फट रहे हो। देखते ही देखते सैकड़ो लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि इस भयानक आग पर कैसे काबू पाएं। बाद में काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में भी किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बेनीपुर में खत्म हुई हड़ताल, फिर भी गंदगी का ढेर! क्यों नहीं हो रही सफाई?

Benipur Nagar Parishad: बेनीपुर नगर परिषद में सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म हुए एक सप्ताह बीत गया, लेकिन शहर में गंदगी का अंबार लगा है। स्थानीय विधायक की पहल भी बेअसर साबित हो रही है, ज#BenipurNews,#DarbhangaSanitation,#BiharLocalNews

दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित ‘केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3’ का भव्य उद्घाटन

Darbhanga Kendriya Vidyalaya: दरभंगा में तीसरा केंद्रीय विद्यालय खुल गया है। हनुमाननगर प्रखंड के कोल्हंटा पटोरी में नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का उद्घाटन हुआ, जिससे बच्चों#DarbhangaNews,#KendriyaVidyalaya,#BiharEducation

Bhagalpur News: बिहार में आम किसानों के लिए बड़ी खबर! कैसे बदलेगी खेती की तस्वीर?| समापन समारोह में नहीं पहुंच सके राज्यपाल और कृषि...

Bihar Mango Conclave: भागलपुर के बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में दो दिवसीय राष्ट्रीय आम समागम का समापन हुआ। खराब मौसम के कारण राज्यपाल और कृषि मंत्री वीडियो कॉल से जुड़े, आम उत्पाद#BiharNews,#MangoConclave,#BhagalpurAgriculture

उड़ान भरते ही मौत का मंजर: सऊदी अरब में 14, फ्रांस में 11 लोगों की गई जान, दो बड़े विमान हादसे

Saudi Arabia Helicopter Crash: सऊदी अरब के रास तानुरा में हेलीकॉप्टर क्रैश में 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, फ्रांस में भी एक विमान हादसे में 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। दोनों हादसों की जांच#SaudiArabiaCrash,#FrancePlaneCrash,#AviationTragedy