spot_img

6. Union budget 2022: सीतारमण ने कहा, ये बजट अमृत काल के अगले 25 वर्षों का ब्लू प्रिंट

spot_img
- Advertisement -

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2022-23 का आम बजट संसद में रखा। सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में आम बजट को डिजिटल फॉर्म में पेश करते हुए कहा कि ये बजट अमृत काल के अगले 25 वर्षों का ब्लू प्रिंट है। सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल चौथी बार आम बजट पेश किया है।

- Advertisement -

बजट पेश करते हुए सीतारमण ने कहा कि गंगा नदी के किनारे 5 किमी चौड़े गलियारों में किसानों की जमीन पर फोकस के साथ पूरे देश में रासायनिक मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि पीएम ई-विद्या के ‘वन क्लास, वन टीवी चैनल’ कार्यक्रम को 12 से 200 टीवी चैनलों तक बढ़ाया जाएगा। यह सभी राज्यों को कक्षा एक से 12वीं कक्षा तक के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में सप्लीमेंट्री शिक्षा प्रदान करने में सक्षम बनाएगा।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने लाभ प्रदान करने के लिए महिला और बाल विकास मंत्रालय की मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य, सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 जैसी योजनाओं को व्यापक रूप से नया रूप दिया है। इसके साथ ही नागरिकों की सुविधा बढ़ाने के लिए वित्त वर्ष 2022-23 में ई-पासपोर्ट जारी किया जाएगा।

आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) को मार्च 2023 तक बढ़ाया जाएगा, जबकि गारंटी कवर को 50 हजार करोड़ रुपये से बढ़ाकर कुल 5 लाख करोड़ रुपये तक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में 60 किलोमीटर लंबे 8 रोपवे प्रोजेक्ट के लिए कांट्रैक्ट भी दिए जाएंगे।

सीतारमण ने कहा कि फसल का मूल्यांकन करने, भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण, कीटनाशकों और पोषक तत्वों के छिड़काव के लिए किसान ड्रोन के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भुगतान में देरी को कम करने के लिए एक ऑनलाइन बिल प्रणाली शुरू की जाएगी और इसका उपयोग सभी केंद्रीय मंत्रालय करेंगे।

इससे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2022-23 के आम बजट को मंजूरी दी, जिसके बाद सीतारमण राष्ट्रपति से स्वीकृति लेकर आम बजट पेश करने संसद भवन पहुंची।

वित्त मंत्री ने कहा अगले 3 वर्षों के दौरान बेहतर दक्षता वाली 400 नई जेनरेशन की वंदे भारत ट्रेनें लाई जाएंगी। इसके साथ ही अगले 3 वर्षों में 100 पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि रेलवे छोटे किसानों और छोटे एवं मध्यम उद्यमों के लिए नए प्रोडक्ट और कुशल लॉजिस्टिक सर्विस तैयार करेगा। रेलवे छोटे किसानों और छोटे व मध्यम उद्यमों के लिए नए प्रोडक्ट और कुशल लॉजिस्टिक सर्विस तैयार करेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित ‘केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3’ का भव्य उद्घाटन

Darbhanga Kendriya Vidyalaya: दरभंगा में तीसरा केंद्रीय विद्यालय खुल गया है। हनुमाननगर प्रखंड के कोल्हंटा पटोरी में नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का उद्घाटन हुआ, जिससे बच्चों#DarbhangaNews,#KendriyaVidyalaya,#BiharEducation

Bhagalpur News: बिहार में आम किसानों के लिए बड़ी खबर! कैसे बदलेगी खेती की तस्वीर?| समापन समारोह में नहीं पहुंच सके राज्यपाल और कृषि...

Bihar Mango Conclave: भागलपुर के बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में दो दिवसीय राष्ट्रीय आम समागम का समापन हुआ। खराब मौसम के कारण राज्यपाल और कृषि मंत्री वीडियो कॉल से जुड़े, आम उत्पाद#BiharNews,#MangoConclave,#BhagalpurAgriculture

उड़ान भरते ही मौत का मंजर: सऊदी अरब में 14, फ्रांस में 11 लोगों की गई जान, दो बड़े विमान हादसे

Saudi Arabia Helicopter Crash: सऊदी अरब के रास तानुरा में हेलीकॉप्टर क्रैश में 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, फ्रांस में भी एक विमान हादसे में 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। दोनों हादसों की जांच#SaudiArabiaCrash,#FrancePlaneCrash,#AviationTragedy

Darbhanga BEd Exam: छात्रों के लिए बड़ी खबर! दरभंगा में KSDSU की परीक्षा शुरू, जानें क्या हैं इंतजाम

Darbhanga BEd Exam: दरभंगा में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय (KSDSU) की B.Ed. परीक्षाएं सोमवार से कड़ी व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गईं। 3 जुलाई तक चलेंगी#DarbhangaNews,#KSDSUExam,#BiharEducation