spot_img

12th Exam: गया में इंटर की परीक्षा देने जा रहे छात्र की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, भाई और दोस्त की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

गया के अतरी-खिजरसराय सड़क मार्ग में अतरी थाना के माफा गांव में एक युवक की मौत मंगलवार को सड़क दुर्घटना में हो गई। मृतक की पहचान मौला नागर गांव के कमरुद्दीन अंसारी के 19 वर्षीय पुत्र चांद अंसारी के रूप में हुई है।

- Advertisement -

घटना के समय चांद अपने भाई आशिक अंसारी एवं गांव के ही एक अन्य दोस्त के साथ इंटर की परीक्षा देने गया जा रहा था। इस दौरान माफा गांव के पास टेउसा से तेज गति से आ रही एक ओवर लोडेड बालू लदा ट्रेक्टर ने कुचल दिया।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए खिजरसराय के एक निजी क्लिनिक में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चांद को गया रेफर किया गया परन्तु उसकी मौत इलाज के लिए गया जाने के क्रम में हो गई।

- Advertisement -

घटना के समय चांद अंसारी बाइक चला रहा था।जबकि उसका सहोदर भाई आशिक अंसारी एवं दोस्त राहुल कुमार बाइक पर बैठा था। इस दुर्घटना में आशिक अंसारी का हाथ और सिर पर गंभीर चोट आई है।

युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने लगभग दो घंटे तक अतरी-खिजरसराय मार्ग को जाम कर दिया।थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने ग्रामीणों को समझाकर सड़क से हटाया और शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गया मेडिकल कॉलेज भेजा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में मौसम का ‘डबल अटैक’: भारी बारिश और लू, IMD का चौंकाने वाला अलर्ट जारी!

Bihar Weather: बिहार में मौसम दोहरी मार पड़ने वाली है! IMD ने उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है, वहीं दक्षिण-पश्चिमी बिहार में लू का प्रकोप जा#BiharWeather,#IMDAlert,#HeatwaveWarning

दरभंगा में मुहर्रम जुलूस में बवाल, धक्का-मुक्की और हथियारों के प्रदर्शन पर लाइसेंसधारी समेत कई पर FIR

Darbhanga News: दरभंगा के बेनीपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान हथियारों के प्रदर्शन और धक्का-मुक्की मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। लाइसेंसधारी समेत कई लोगों पर FIR दर्ज की गई है#DarbhangaNews,#MuharramBihar,#LawAndOrder

बेनीपुर में खत्म हुई हड़ताल, फिर भी गंदगी का ढेर! क्यों नहीं हो रही सफाई?

Benipur Nagar Parishad: बेनीपुर नगर परिषद में सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म हुए एक सप्ताह बीत गया, लेकिन शहर में गंदगी का अंबार लगा है। स्थानीय विधायक की पहल भी बेअसर साबित हो रही है, ज#BenipurNews,#DarbhangaSanitation,#BiharLocalNews

दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित ‘केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3’ का भव्य उद्घाटन

Darbhanga Kendriya Vidyalaya: दरभंगा में तीसरा केंद्रीय विद्यालय खुल गया है। हनुमाननगर प्रखंड के कोल्हंटा पटोरी में नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का उद्घाटन हुआ, जिससे बच्चों#DarbhangaNews,#KendriyaVidyalaya,#BiharEducation