spot_img

Bihar Nitish Kumar Cabinet Decision : नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 6 एजेंडों पर लगी मुहर

spot_img
- Advertisement -

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चल रही नीतीश कैबिनेट (Nitish Cabinet) की अहम बैठक खत्म हो गई है। बिहार (Bihar) कैबिनेट की बैठक में कुल 6 एजेंडों पर मुहर लगी है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

नीतीश कैबिनेट ने आज कुल 6 एजेंटों पर मुहर लगाई है। मंत्री परिषद् की बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें गृहविभाग, निर्वाचन विभाग, परिवहन विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय और संसदीय कार्य विभाग से जुड़े एजेंडों पर मुहर लगी है।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG
Bihar Nitish Kumar Cabinet Decision : नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 6 एजेंडों पर लगी मुहर
Bihar Nitish Kumar Cabinet Decision : नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 6 एजेंडों पर लगी मुहर

मंत्रिपरिषद की बैठक में बिहार अग्निशमन सेवा के अग्निशमन कर्मियों और पदाधिकारियों को प्रशिक्षण और अग्नि प्रशिक्षण संस्थान के विकास के लिए पटना जिला के बिहटा में स्थित अग्नि प्रशिक्षण संस्थान को क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए 8 लाख 25 हजार रुपये की लागत दर पर केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को परामर्शी के रूप में नामांकन करने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है।

यह भी पढ़ें:  कल से 3 दिन के लिए बैंक बंद - आज निबटा लें सारा काम : हड़ताल पर सरकार ने दी बड़ी चेतावनी! जानिए - किन बैंकों पर पड़ेगा असर और कौन से रहेंगे खुले?

इसके अलावा पटना के बहादुरपुर थाना के भवन निर्माण के लिए बाजार समिति की प्रस्तावित 50 डिसमिल जमीन और पूर्वी चम्पारण जिला में पिपराकोठी थाना के भवन निर्माण के लिए कृषि फार्म 70 डिसमिल जमीन के हस्तांतरण करने के प्रस्ताव पर सरकार की मुहर लगी है। साथ ही सरकार ने बिहार मोटरवाहन करारोपण अधिनियम, 1994 की धारा-5 की उपधारा-1 के अंतगर्त गाड़ियों के टैक्स को नियम के मुताबिक अंतःस्थापित करने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें:  बिहार के DGP छुट्टी पर हैं और अचानक लिया VRS|! सम्राट सरकार ने तुरंत सौंप दी ये बड़ी जिम्मेदारी! पढ़िए - चयन समिति ने क्या लिया फैसला

बिहार अग्निशमन सेवा के अग्निशमन कर्मियों पदाधिकारियों को प्रशिक्षण एवं अग्नि प्रशिक्षण संस्थान के विकास के लिए आठ लाख पचीस हजार रुपये की स्वीकृति की गई है। कृषि विभाग की जमीन थानों को सौंपी जाएगी। पटना जिला अंतर्गत बहादुरपुर थाना और पूर्वी चंपारण के पिपराकोठी थाना के भवन निर्माण के लिए कृषि फ़ार्म की ली जाएगी। इसके लिए मंत्री परिषद् से स्वीकृति प्राप्त कर ली गई है।

यह भी पढ़ें:  खूनी 'गली विवाद' से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

साथ ही सरकार ने बिहार मोटरवाहन करारोपण अधिनियम, 1994 की धारा-5 की उपधारा-1 के अंतगर्त गाड़ियों के टैक्स को नियम के मुताबिक अंतःस्थापित करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री के सलाहकार की नियुक्ति के लिए भी मुहर लग गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Elevated Road दरभंगा में एलिवेटेड रोड पर बड़ा अपडेट! DM Kaushal ने खुद पहुंचकर लिया जायजा, जनता को मिलेगी राहत?

Darbhanga Elevated Road: दरभंगा में बन रहे एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया, स #DarbhangaNews,#ElevatedRoad,#BiharDevelopment

Darbhanga Health: दरभंगा सदर अस्पताल में DM Kaushal का सीधा एक्शन! अब एक सप्ताह में मिलेंगी ये 6 नई स्वास्थ्य सेवाएं

Darbhanga Health: दरभंगा के सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में अब मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने संस्थागत प्रसव, सिजेरियन, शिशु चिकित्सा, हड्डी रोग औ #DarbhangaHealth,#BiharNews,#SadarHospital

दरभंगा में बिजली गुल: 28 सितंबर को सुबह 5 से 9 बजे तक अंधेरे में रहेंगे ये इलाके, अभी देखें लिस्ट!

Darbhanga Power Cut: दरभंगा के कई इलाकों में 28 सितंबर को सुबह 5 से 9 बजे तक बिजली गुल रहेगी। गावर एजेंसी के शिफ्टिंग काम के कारण DMCH, बंगाली और जेल उपकेंद्र के फीडर प्रभावित होंगे #DarbhangaPowerCut,#BiharNews,#ElectricitySupply

Darbhanga Crime मद्रास गए थे कमाने, घर लौटे तो उड़ गए होश! बेनीपुर में बंद घर पर चोरों का धावा

Benipur Crime News: बेनीपुर में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। गृहस्वामी घूरन मुखिया अपने परिवार के साथ मद्रास में रहते हैं और चोरी की खबर मिलते ही गांव लौट रहे हैं। #BenipurCrime,#DarbhangaNews,#BiharTheft