spot_img

मधुबनी के सिसवार में अस्पताल निर्माण को आगे आए प्रवासी और युवा वर्ग, कहा- मातृभूमि के कुछ कर्ज चुकाने बांकी हैं, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

धुबनी। आहिस्ता चल ऐ तुम जिंदगी, कुछ फर्ज निभाने बांकी हैं, कुछ कर्ज चुकाने बांकी हैं।” इस चरितार्थ को सत्य साबित करते हुए मधुबनी जिले के सिसवार गांव (hospital-construction-in-siswar-madhubani) के प्रवासी व ग्रामीण युवाओं ने मिलकर अपनी मातृभूमि के लिए अथक प्रयासों से स्थानीय अस्पताल के जल्द निर्माण की मांग जोरदार तरीके से उठाई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

साथ ही बिहार सरकार को इस अस्पताल की तरफ ध्यान आकर्षित कराया। साथ ही कहा, इसे फिर निर्माण कराने के लिए मंजूरी मिली थी, मगर अब तक कार्रवाई नहीं हुई।

- Advertisement -

अब इसे निविदा आवंटन कर निमार्ण कार्य जल्द से जल्द करने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए सोमवार को ग्रामीणों व युवा शक्ति के सदस्यों के समक्ष सिसवार अस्पताल पुनर्निर्माण की नींव रखी जाएगी,जिसे अगले कुछ महीनों में पूरा कर क्षेत्रीय जनता के लिए स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्रदान की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, इस अस्पताल की पुनर्निर्माण को लेकर कई सालों से ग्रामीण युवा शक्ति व प्रवासी ग्रामीणों ने मिलकर बरी अभियान चला कर इस मुकाम को हासिल किया।

राष्ट्रीय मानवाधिकार एक्शन फोरम के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व प्रवासी ग्रामीण ई.आर के जायसवाल से वर्चुअल बैठक के दौरान सभी युवा शक्ति के सदस्यों ने सामूहिक रूप से कहा कि हमलोगों की मातृभूमि के लिए पहली मंज़िल है।इसे पूर्णरूप से पूरा कर गांव की दूसरी समस्याओं के लिए भी ग्रामीण व प्रवासी युवा शक्ति मिलाकर लड़ेंगे और जितेंगे।
इस बैठक में शंकर झा,आनंद झा,सोनू झा, गोविंद झा, प्रजेश झा, हरि शंकर झा, ब्रह्ममा झा, मुरारी झा व मुकेश कुमार और अन्य युवा शक्ति के सदस्य मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भीषण गर्मी का कहर: बच्चों की सेहत पर बड़ा खतरा, 30 जून तक स्कूल बंद, DM का आदेश

Patna News: पटना में भीषण गर्मी के कारण जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, प्री-स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को 30 जून तक बंद रखने का आदेश#PatnaNews,#BiharHeatwave,#SchoolClosed

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान की बेटी सीमा बनी DSP, भाजपा महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह और प्रथम हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. राजेश झा...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान, दरभंगा से एक गर्व की खबर सामने आई है। 70वीं BPSC परीक्षा में 116वीं रैंक हासिल कर बिहार पुलिस सेवा (DSP) पद पर चयनित हुईं सीमा कुमारी ने पूरे मिथ#DarbhangaNews,#BPSCSUccess,#SeemaKumariDSP

Bhagalpur News: सरकारी काम में बाधा डालना पड़ा भारी! जमीन विवाद में हंगामाई शख्स को सबौर पुलिस ने भेजा जेल

Sabour News: भागलपुर के सबौर अंचल कार्यालय में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया, जिससे सरकारी काम बाधित हुआ। सबौर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हंगामा क#SabourNews,#BhagalpurPolice,#LandDispute

खुशखबरी! बिहार की 20 लाख महिलाओं को मिलेंगे ₹20,000 रुपये, ऐसे होगा सीधा फायदा | पढ़िए -दूसरी किस्त का लाभ किसे मिलेगा?

Bihar Mahila Rojgar Yojana: बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 20 लाख महिलाओं को 20 हजार रुपये की दूसरी किस्त देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर में#BiharMahilaRojgarYojana,#SamratChaudhary,#MungerNews