spot_img

अगरबत्ती और चावल के बाद रेस्टोरेंट चलाएंगें तेजप्रताप, लालू यादव के नाम पर फ्रेंचाइजी, पढ़िए बरामदे, दलान, चौकी और खटिया का रेस्टोरेंट कॉन्सेप्ट

spot_img
- Advertisement -

तेजप्रताप फिर सुर्खियों में हैं। उनका लगातार ब्लॉग, कभी अपने ही आवास की एक-एक चीजों की जानकारी शेयर कराना या फिर अगरबत्ती की गमक फैलाने के लिए एक अपने चेहेते मित्रवत के सैलून में उस प्रोडक्ट का डेमो रखना, उसके बारे में बताना फिर चावल का व्यापार और अब होटल यानी रेस्टोरेंट के साथ खासे चर्चे में हैं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav)।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

दरअसल, तेजप्रताप अगरबत्ती और चावल के बिजनेस के बाद एक नए बिजनेस की शुरुआत करने जा रहे हैं। खास बात यह, वह नए व्यापार की शुरुआत बिहार की बजाए मुंबई से करेंगे। इसकी विशेषता यह है कि इस रेस्टोरेंट में खटिया भी होगा, गांव का दलान भी और मिट्‌टी-पुआल भी। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, तेजप्रताप यादव ऑल इंडिया लेवल पर ‘लालू की रसोई’ नाम से फ्रेंचाइजी बांटने वाले हैं। तेज प्रताप ने बताया है कि वह ‘लालू की रसोई’ नाम से ऑर्गेनिक रेस्टोरेंट के बिजनेस में कदम रखने जा रहे है।

उन्होंने कहा, वह ऑल इंडिया लेवल पर रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी देंगे। वह इस नए बिजनेस की शुरूआत मुंबई से करेंगे। इसके बाद रेस्टोरेंट बिजनेस को देश के अन्य शहरों में चेन सिस्टम के पर जोड़ा जाएगा। तेजप्रताप रेस्टोरेंट के कॉन्सेप्ट में बरामदे और दलान का भी प्रयोग करेंगे। इसके अलावा यहा लोगों के बैठने के लिए चौकी और खटिया भी लगाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि यह ग्राहकों को गांव की याद दिलाएगा। इसका खाना स्वादिष्ट और लजीज होगा। रेस्टेरेंट के अंदर का इंटीरियर डिजाइन पूरी तरह से ग्रामीण माहौल वाला होगा। बैलगाड़ी, गाय, खटिया, पुआल, जैसे सामग्रियों से इसे गांव का लुक दिया जाएगा। यह लुक लोगों को सुकून के साथ ही घर जैसे माहौल का अनुभव कराएगा। कोई व्यक्ति जब शाम को यहां आएगा तो उसे अपने गांव की याद आएगी। खाने में देसी फ्लेवर भी मिलेगा।

तेजप्रताप लालू की रसोई नाम से नए बिजनेस की शुरू करने जा रहे है। अपने इस नए बिजनेस प्लान से पहले वह अगरबत्ती और चावल का व्यापार भी करते हैं। तेजप्रताप ने एलआर (LR) नाम से अगरबत्ती कंपनी को लॉन्च किया था। इसका नाम पिता लालू प्रसाद यादव और मां रावड़ी देवी के नाम पर रखा गया है। इसके बाद उन्होंने एलआर एंड मल्टीग्रेन नाम से चावल का बिजनेस शुरू किया था। उन्होंने वादा किया था कि वह बिहार के किसानों से चावल लेकर उसे बाजार में बेचेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: सरकारी काम में बाधा डालना पड़ा भारी! जमीन विवाद में हंगामाई शख्स को सबौर पुलिस ने भेजा जेल

Sabour News: भागलपुर के सबौर अंचल कार्यालय में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया, जिससे सरकारी काम बाधित हुआ। सबौर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हंगामा क#SabourNews,#BhagalpurPolice,#LandDispute

खुशखबरी! बिहार की 20 लाख महिलाओं को मिलेंगे ₹20,000 रुपये, ऐसे होगा सीधा फायदा | पढ़िए -दूसरी किस्त का लाभ किसे मिलेगा?

Bihar Mahila Rojgar Yojana: बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 20 लाख महिलाओं को 20 हजार रुपये की दूसरी किस्त देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर में#BiharMahilaRojgarYojana,#SamratChaudhary,#MungerNews

बिहार में मौसम का ‘डबल अटैक’: भारी बारिश और लू, IMD का चौंकाने वाला अलर्ट जारी!

Bihar Weather: बिहार में मौसम दोहरी मार पड़ने वाली है! IMD ने उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है, वहीं दक्षिण-पश्चिमी बिहार में लू का प्रकोप जा#BiharWeather,#IMDAlert,#HeatwaveWarning

दरभंगा में मुहर्रम जुलूस में बवाल, धक्का-मुक्की और हथियारों के प्रदर्शन पर लाइसेंसधारी समेत कई पर FIR

Darbhanga News: दरभंगा के बेनीपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान हथियारों के प्रदर्शन और धक्का-मुक्की मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। लाइसेंसधारी समेत कई लोगों पर FIR दर्ज की गई है#DarbhangaNews,#MuharramBihar,#LawAndOrder