

जाले। सूचना एवं प्रौद्योगिकी भवन के सभागार में मंगलवार को विधिक न्यायिक शिविर आयोजित की गई। इस शिविर में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के सरपंच, वार्ड, पंच, न्याय सचिव व न्याय मित्र मौजूद थे।
जिला डीएलएसए के सचिव सह अपर न्यायाधीश मो.जावेद आलम ने विधिक जागरूकता शिविर की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पंचायत सचिवालय के सरपंच पंच की ओर से निपटाए विवाद को सर्वोच्च न्यायालय की ओर से प्राथमिकता दिया जा रहा है।
प्रायः देखा जा रहा है की स्थानीय स्तर पर भूमि विवाद को लेकर लोगो द्वारा कई कई मुकदमा न्यायालय में किया जा रहा है जिस कारण न्यायालय में मुकदमा के बोझ से न्यायालय दवता जा रहा है।
आगे उन्होंने कहा की विधिक जागरूकता शिविर के इस कार्यशाला से यह संदेश यह जानी चाहिए कि स्थानीय स्तर पर ही छोटे-मोटे मामले का निपटारा किया जायगा।
ग्राम कचहरी के सरपंच को जनता ने बड़ा ही विश्वाश के साथ चुनकर भेजा है।आप विवाद से संबंधित मामलो का लेखा संधारण करते हुए ज्यादा से ज्यादा मामले का आपसी परामर्श से एमएमनिपटारा कीजिए, जिससे पंचायती राज का अवधारणा पूर्ण हो सके।
उन्होंने आगामी 12 मार्च को दरभंगा में आयोजित राष्ट्रीय विधिक जागरूकता शिविर में पहुंचने का आमंत्रण देते हुए कहा कि, आप अपने ग्राम कचहरी स्तर से, न्यायालय द्वारा भेजे गई। ग्राम कचहरी में बाद का निपटारा कर उक्त शिविर में संचिका जमा करें। जिससे संबंधित मामलों का संचिका अस्त किया जाए।
मौके पर मौजूद अंचलाधिकारी राकेश कुमार व थानाध्यक्ष यशोदानंद पाण्डेय को निर्देश दिया की आप दोनों पदाधिकारी भूमि विवाद से संबंधित मामलो को ग्राम कचहरी से सहयोग लेकर ज्यादा से ज्यादा मामले का निपटारा करें।
शिविर में जिला पंचायत प्रशाखा के ललित कुमार राम, न्याय मित्र मनोज कुमार ठाकुर, अधिवक्ता शतिश लाल पंडित, कर्मवीर कुमार, सरपंच नथुनी दास, रामप्रकाश यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।
- Advertisement -




