spot_img

दरभंगा शहरी क्षेत्र के 80 हजार घरों में लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर, 31 मई 2022 तक स्मार्ट प्रीपेड मीटर से लैस होंगे उपभोक्ता

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा। समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में एनबीपीडीसीएल (नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड) की ओर से चयनित एजेंसी ईईएसएल एंड ईडीएफ के अधिकृत प्रतिनिधि की ओर से दरभंगा में 8 फरवरी से बिजली का प्रीपेड मीटर निःशुल्क लगाया जाएगा।

- Advertisement -

इसके लिए स्मार्ट प्रीपेड मीटर मोबाईल एप की सुविधा भी प्रदान की (Smart prepaid meters will be installed in 80 thousand houses of Darbhanga urban area) जाएगी।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

स्मार्ट प्रीपेड मीटर का डीएम राजीव रौशन ने किया शुभारंभ

जिलाधिकारी राजीव रौशन ने के कर कमलों से दीप प्रज्वलन कर स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगाने के कार्य का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग जाने से अब उपभोक्ताओं को बिजली की बचत करने में मदद मिलेगी। उन्हें दैनिक रूप से यह जानकारी मिलेगी कि उनके यहां बिजली की कितनी खपत हो रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Health: दरभंगा सदर अस्पताल में DM Kaushal का सीधा एक्शन! अब एक सप्ताह में मिलेंगी ये 6 नई स्वास्थ्य सेवाएं
दरभंगा शहरी क्षेत्र के 80 हजार घरों में लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर, 31 मई 2022 तक स्मार्ट प्रीपेड मीटर से लैस होंगे उपभोक्ता
दरभंगा शहरी क्षेत्र के 80 हजार घरों में लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर, 31 मई 2022 तक स्मार्ट प्रीपेड मीटर से लैस होंगे उपभोक्ता

उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को कहा कि यह नई व्यवस्था है और यदि उपभोक्ता को कोई समस्या उत्पन्न होती है, तो जितनी तर्त्पता से इसका निराकरण किया जायेगा, जनता में उतना ही विश्वास उत्पन्न होगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई उपभोक्ता जागरूक नहीं है, वह ससमय रिचार्ज नहीं कराया और उसका मीटर माइन्स (-) में चला गया।

दरभंगा शहरी क्षेत्र के 80 हजार घरों में लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर, 31 मई 2022 तक स्मार्ट प्रीपेड मीटर से लैस होंगे उपभोक्ता
दरभंगा शहरी क्षेत्र के 80 हजार घरों में लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर, 31 मई 2022 तक स्मार्ट प्रीपेड मीटर से लैस होंगे उपभोक्ता

बिजली कट गयी तो उसके द्वारा जैसे ही रिचार्ज कराया जाता है,  तुरंत बिजली की आपूर्ति करनी होगी, इसमें विलम्ब होने पर असंतोष बढ़ेगा, इसलिए इसकी पूरी प्रक्रिया की जानकारी प्रचार-प्रसार के माध्यम से भी दिया जाना आवश्यक है। इसके लिए लघू वीडियो फिल्म के माध्यम से प्रचार-प्रचार करवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों की बिजली की समस्या का समाधान 05 से 10 मिनट के अन्दर करना होगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Elevated Road दरभंगा में एलिवेटेड रोड पर बड़ा अपडेट! DM Kaushal ने खुद पहुंचकर लिया जायजा, जनता को मिलेगी राहत?
दरभंगा शहरी क्षेत्र के 80 हजार घरों में लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर, 31 मई 2022 तक स्मार्ट प्रीपेड मीटर से लैस होंगे उपभोक्ता
दरभंगा शहरी क्षेत्र के 80 हजार घरों में लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर, 31 मई 2022 तक स्मार्ट प्रीपेड मीटर से लैस होंगे उपभोक्ता

उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से बिजली की चोरी भी रूकेगी, कम्पनी को भी लाभ होगा, उपभोक्ता को भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि पटना में इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बहुत अच्छे तरीके से लागू किया गया है। इसलिए दरभंगा के उपभोक्ताओं में संकोच कम होगा। यहां के लोग इसे आसानी से स्वीकार करेंगे और यह भी कहा जायेगा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगवाने में दरभंगा प्रमंडल ने एक आयाम स्थापित किया।

उन्होंने कहा कि बिहार बिजली स्मार्ट एप की मदद से वे प्रतिदिन के बिजली उपभोग की जानकारी इस एप से प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही यह मोबाईल रिचार्ज कराने की तरह होगा। उपभोक्ता अपने प्रिपेड स्मार्ट मीटर का रिचार्ज अपने एप के माध्यम से करा सकेंगे।

दरभंगा शहरी क्षेत्र के 80 हजार घरों में लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर, 31 मई 2022 तक स्मार्ट प्रीपेड मीटर से लैस होंगे उपभोक्ता
दरभंगा शहरी क्षेत्र के 80 हजार घरों में लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर, 31 मई 2022 तक स्मार्ट प्रीपेड मीटर से लैस होंगे उपभोक्ता

उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया ने कहा
अब हर क्षेत्र में तकनीकी प्रगति हो रही है, जिसका परिणाम है कि बिजली के क्षेत्र में भी स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग रहा है। इससे बिजली विभाग की अपनी संरचना को और मजबूत कर सकेगी। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि समाहरणालय के सभी कार्यालय में जल्द से जल्द स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग जाए।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली गुल: 28 सितंबर को सुबह 5 से 9 बजे तक अंधेरे में रहेंगे ये इलाके, अभी देखें लिस्ट!

विद्युत अधीक्षण अभियंता ने कार्यक्रम में बताया
कि दरभंगा शहरी क्षेत्र के सभी 80 हजार बिजली उपभोक्ताओं के बिजली मीटर को बदलते हुए स्मार्ट प्रीपेड मीटर 31 मई 2022 तक लगा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के उपक्रम ई.ई.एस.एल. द्वरा फ्रांस सरकार की सरकारी कम्पनी ई.डी.एफ. को इस कार्य के लिए चयनित किया गया है। कंपनी को कुल – 23.5 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने हैं, अबतक 4 लाख 70 हजार मीटर लगा दिया गया है।

तदोपरांत जिलाधिकारी के कर-कमलों से जिला अल्पसंख्यक कल्याण, दरभंगा के कार्यालय में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का शुभारंभ फीता काटकर किया गया।

दरभंगा शहरी क्षेत्र के 80 हजार घरों में लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर, 31 मई 2022 तक स्मार्ट प्रीपेड मीटर से लैस होंगे उपभोक्ता
दरभंगा शहरी क्षेत्र के 80 हजार घरों में लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर, 31 मई 2022 तक स्मार्ट प्रीपेड मीटर से लैस होंगे उपभोक्ता

इस अवसर पर बिजली विभाग के अधिकारी ने जानकारी दी कि मीटर अधिष्ठापन के समय किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने की स्थिति में उपभोक्ता मोबाइल नंबर 7763818777 पर संपर्क कर सकते हैं।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, ईडीएफ के मनोज कुमार सिंह, प्रकाश रंजन सिंह, बबलू आलम, विपुल झा, आनंद झा, पवन सिंह, मोहम्मद राशिद, दीपक कुमार सिंह, सुधीर कुमार यादव, शंकर कुमार यादव, प्रमोद कुमार यादव, सहित बिजली विभाग के अन्य कर्मिगण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दर्दनाक! दरभंगा में नदी में डूबा किशोर, मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ |भैंस चराकर लौटते समय हुआ हादसा

Darbhanga News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में कमला बलान नदी में डूबने से 15 वर्षीय छात्र पिंकेश कुमार की मौत हो गई। भैंस चराकर लौटते समय पैर फिसलने से यह हादसा हुआ, जिससे गांव मे #DarbhangaNews,#BiharAccident,#KamalaBalanRiver

Darbhanga Elevated Road दरभंगा में एलिवेटेड रोड पर बड़ा अपडेट! DM Kaushal ने खुद पहुंचकर लिया जायजा, जनता को मिलेगी राहत?

Darbhanga Elevated Road: दरभंगा में बन रहे एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया, स #DarbhangaNews,#ElevatedRoad,#BiharDevelopment

Darbhanga Health: दरभंगा सदर अस्पताल में DM Kaushal का सीधा एक्शन! अब एक सप्ताह में मिलेंगी ये 6 नई स्वास्थ्य सेवाएं

Darbhanga Health: दरभंगा के सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में अब मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने संस्थागत प्रसव, सिजेरियन, शिशु चिकित्सा, हड्डी रोग औ #DarbhangaHealth,#BiharNews,#SadarHospital

दरभंगा में बिजली गुल: 28 सितंबर को सुबह 5 से 9 बजे तक अंधेरे में रहेंगे ये इलाके, अभी देखें लिस्ट!

Darbhanga Power Cut: दरभंगा के कई इलाकों में 28 सितंबर को सुबह 5 से 9 बजे तक बिजली गुल रहेगी। गावर एजेंसी के शिफ्टिंग काम के कारण DMCH, बंगाली और जेल उपकेंद्र के फीडर प्रभावित होंगे #DarbhangaPowerCut,#BiharNews,#ElectricitySupply