- Advertisement -
🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
1 

पंचायत चुनाव पर आया बड़ा ऐलान: अब नहीं बदलेगी पंचायतों की…
2 

दरभंगा DM का ताबड़तोड़ फैसला: 131 अधिकारियों का रातोंरात बड़ा फेरबदल, देखिए पूरी लिस्ट!
3 

पटना में बड़ा बदलाव: पटना घाट से पटना साहिब तक सीधी कनेक्टिविटी, स्टेशन से सीधे पहुंचे गंगा पथ, अब मिनटों में तय होगा सफर!
4 

दरभंगा से बड़ी ख़बर! कोहराम, मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की ट्रेन से कटकर मौत, पढ़िए रिपोर्ट
5 

‘ दोबारा होगी TET परीक्षा ‘ बिहार के शातिर ने 4 राज्यों की परीक्षा में मचाया ‘खेल’, अब पकड़ी जाएगी गर्दन! सरकार का बड़ा फैसला, जानिए
6 

Darbhanga Connection! राजस्थान में पकड़ा गया Pakistani जासूस, पुलिस थानों की भेजता था जानकारी @30 साल से…
जाले। सीमावर्ती सीतामढ़ी जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के बठौल गांव देसी चुल्लू शराब बनाने बेचने के अवैध प्रतिबंधित कारोबार का सुरक्षित स्थल (The spreading network of chullu country liquor) बन गया है।
इस गांव बठौल के एक दर्जन शराब कारोबारी को देसी चुल्लू शराब के साथ जाले थाना पुलिस ने बीते दो माह में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। फिर शुक्रवार को बठौल गांव के एक शराब कारोबारी को 20 लीटर देसी चुल्लू शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, बीते गुरुवार को जाले थाना के दरोगा दीपक कुमार संध्या गस्ती के दौरान प्रतिबंधित चुल्लू देशी शराब का खेप लेकर जा रहे सीमावर्ती सीतामढ़ी जिला के नानपुर थाना क्षेत्र के बठौल गांव निवासी शराब कारोबारी सत्तन सहनी पुत्र अनरजीत कुमार को 20 लीटर देसी चुल्लू शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार कारोबारी ने पुलिस को बताया की वह शराब बनाने बेचने का कारोबार करता है वह अपने गांव से साइकिल से नरौछ गांव के सुरेंद्र महतो के पुत्र ब्रह्मदेव महतो के यहां शराब पहुंचाने की बात स्वीकार की है।
दरोगा दीपक के नेतृत्व में पुलिसबल नरौछ गांव के ब्रह्मदेव महतो के घर पर भी छापेमारी की जहां मौके से ब्रह्मदेव महतो फरार हो गया। साइकिल एवं जब्त शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
- Advertisement -








