back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

बेनीपुर में बड़ा हादसा, स्कूल से पढ़ाई कर लौटे रहे सात वर्षीय बालक की बाइक से कुचलकर मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेनीपुर। बहेड़ा बहेड़ी के मुख्य मार्ग पर सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक सात वर्षीय बच्चा की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक त्रिमुहानी गांव के प्रदीप यादव का सात वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार यादव गांव के ही एक निजी विद्यालय से पढ़ाई कर घर वापस आ था।

- Advertisement -

इसी बीच बहेड़ी तरफ से आ रही तेज रफ्तार में बाइक सवार ने प्रकाश को ठोकर मार दिया जिससे वे  गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उक्त लड़का को एक नीजी वाहन से बहेड़ा पीएचसी लाया गया जहां पीएचसी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

घटना की जानकारी बहेड़ा थाना पुलिस को मिली। बहेड़ा थानाध्यक्ष सुरेश कुमार राम ने पुलिस दल के साथ बहेड़ा पीएचसी पर पहुंच कर लोगों से जानकारी लिया तथा जरुरी कागजात बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

- Advertisement -

इधर प्रकाश की मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया। प्रकाश की मां मीरा देवी की चित्कार से लोगों की आंखें नम होती रही जबकि ढ़ाढस बांधने वालों कि भी हृदय छलनी हो रही थी।

मीरा देवी की पुत्र की मौत से
अपने आप को सम्भाल नहीं पा रही थी। प्रकाश के घर देखते ही देखते सैकड़ों की भीड़ जुट गई। प्रकाश दो भाई में बड़ा था। उनके छोटा भाई प्रियांस कुमार चार वर्ष के हैं। वे लोगों को देखकर बिलख-बिलख रो रहा था।

प्रकाश का  पिता दिल्ली में मजदूरी का काम करता है,वे फिलहाल दिल्ली में है। दूसरी ओर आशापुर अलीनगर पथ के नन्दापट्टी चौक के समीप मोटरसाइकिल की ठोकर से नवादा गांव के प्रमिला देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। स्थानीय लोगों ने उन्हें अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

JSW MG मोटर इंडिया की बड़ी योजना: 6 नए Electric Car और हाइब्रिड मॉडल लॉन्च होंगे

Electric Car: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही...

सलमान खान न्यूज़: बॉलीवुड के वो एलिजिबल बैचलर्स, जिन पर आज भी फिदा हैं करोड़ों हसीनाएं!

Bollywood में इश्क, मोहब्बत और रिश्ते जहां पल भर में बनते-बिगड़ते हैं, वहीं कुछ...

T20 वर्ल्ड कप में India vs Pakistan: भारत की धमाकेदार जीत, सुपर 8 में एंट्री!

India vs Pakistan: रविवार को हुए टी20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले में भारत ने...

कोलंबो में भारतीय टीम का जलवा: IND vs PAK मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा!

IND vs PAK: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच और उत्साह के एक ऐसे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें