back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

सीएम नीतीश कुमार ने कहा, जो पार्टी परिवारवाद को लेकर चले उसमें समाजवाद कहां से, अगर मिले विशेष राज्य का दर्जा, बिहार करेगा 90-10 के आंकड़े के साथ विकास

spot_img
- Advertisement - Advertisement

टना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को जनता दरबार के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो समाजवाद को लेकर बात कही है, वह एकदम सही है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी परिवारवाद को लेकर चले उसमें समाजवाद कहां से आएगा।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा
कि प्रदेश में हमारी सरकार के लिए पूरा बिहार परिवार है। कुछ लोगों के लिए परिवार ही पूरा बिहार है। हमलोग कोई परिवारवाद नहीं पूरा बिहार एक परिवार। कई लोग एक परिवार को लेकर ही चलते हैं। प्रधानमंत्री ने जो बोला वह वे देख रहे हैं। छात्र जीवन से ही समाजवाद से प्रभावित रहा हूं।

- Advertisement -

ये कोई कहने की बात नहीं है। प्रधानमंत्री ने जो बोला वह एकदम सही बात है। आज क्षेत्रीय दल को समाजवाद से कोई मतलब नहीं परिवारवाद से मतलब है। किसी ने अपनी पत्नी, किसी ने लड़के को पार्टी का उत्तराधिकारी बना रखा है। अपने मेहनत किया इसका यह मतलब थोड़े ही है कि कार्यकर्ता के बजाए अपने परिवार को ही आगे लाए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bangladesh Elections: तारिक रहमान लेंगे शपथ, भारत की ओर से ओम बिरला ढाका रवाना

नीतीश ने कहा कि आप पार्टी चलाते हैं, तो जो पार्टी के लिए समर्पित है उसे आगे बढ़ाएं। जिसको कोई अनुभव नहीं उसको परिवारवाद के नाम पर आगे करें, यह कहां का न्याय है।

मुख्यमंत्री ने विशेष राज्य के दर्जे को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि हमने अभियान चला रखा है। तत्कालीन कांग्रेस की सरकार ने कमेटी बनाकर भी हमें विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया। हम लोगों ने वर्तमान सरकार से अपनी मांग रखी है।

नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार सबसे पिछड़ा है। 2005 से मेहनत कर बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं। बिहार पिछड़ा है। आबादी ज्यादा है और क्षेत्रफल कम है। दुनियाभर में सबसे ज्यादा आबादी का घनत्व वाला प्रदेश बिहार है। आय लगातार बढ़ रही है। विकास हो रहा है, लेकिन आबादी के कारण औसत से नीचे ही विकास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने के बाद 90-10 का आंकड़ा रहेगा। जिससे तेजी से बिहार का विकास होगा। इतना काम करने के बाद भी अगर नीति आयोग की रिपोर्ट विकास को लेकर सवाल उठा रही है, तो इसके बारे में केंद्र को सोचना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  India AI: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- 1.4 अरब भारतीयों की ताकत से भारत AI परिवर्तन में अग्रणी भूमिका में

उन्होंने कहा कि आबादी विकास में सबसे बड़ी बाधा है। हमारी सरकार साक्षरता दर बढ़ाकर प्रजनन दर को घटा रही है। केंद्र सरकार को विशेष राज्य के दर्जे पर गौर करना चाहिए। हम कहेंगे कि केवल हम पर ही नहीं अपितु उन सभी राज्य पर भी जो अत्यंत पिछड़े हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Mardaani 3 Box Office Collection: तीसरे हफ्ते में भी रानी मुखर्जी का जलवा, तोड़ा ये बड़ा रिकॉर्ड!

Mardaani 3 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर रानी मुखर्जी की दमदार फिल्म 'मर्दानी...

Surya Grahan 2026: जानें धार्मिक मान्यताएं और नियम

Surya Grahan 2026: ज्योतिषीय गणनाओं और खगोलीय घटनाओं के अनुसार, 17 फरवरी 2026 को...

Hyundai Cars पर इस फरवरी मिल रहा है 75,000 रुपये तक का भारी डिस्काउंट!

Hyundai Cars: अगर आप इस फरवरी में एक नई हुंडई कार खरीदने की सोच...

Bihar gang rape: भोजपुर में हैवानियत की हदें पार, कार्यक्रम से लौट रही डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Bihar gang rape: समाज की दहलीज पर फिर एक बार हैवानियत ने अपनी काली...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें