back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

ओल्ड और न्यू बस स्टैंड पर दो बसों में लगी भयंकर आग, वृद्ध यात्री जिंदा जला

spot_img
- Advertisement - Advertisement

थुरा जिले के दो बस स्टैंडों पर सोमवार शाम यात्रियों से भरी दो बसों में भयंकर आग लग गई। पुराने बस स्टैण्ड पर जली बस में जिंदा वृद्ध यात्री की जलकर मौत हो चुकी है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस एवं दमकल विभाग की टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया है। वहीं, यात्रियों ने कूद-कूद कर अपनी जान (Mathura: A fierce fire broke out in two) बचाई है।

- Advertisement -
ओल्ड और न्यू बस स्टैंड पर दो बसों में लगी भयंकर आग, वृद्ध यात्री जिंदा जला
ओल्ड और न्यू बस स्टैंड पर दो बसों में लगी भयंकर आग, वृद्ध यात्री जिंदा जला

शिनाख्त के प्रयासों में जुटी है मथुरा पुलिस, शार्ट सर्किट से लगी थी दोनों बसों में आग
शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुराने बस स्टैंड पर अलीगढ़ के बुद्ध बिहार डिपो की एक बस यूपी 81 बीटी 6598 बस स्टैंड पर खड़ी थी। इसमें काफी सवारियां अलीगढ़ जाने के लिए बैठी हुई थी। करीब 6:30 बजे अचानक इंजन के पास शार्ट सर्किट से बस में धुआं उठने लगा। धुंआ देख यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग बस से उतरकर भागने लगे। देखते ही देखते हल्की सी चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया।

यह भी पढ़ें:  एपस्टीन फाइल्स: अखिलेश यादव ने चर्चा से क्यों किया इनकार? अमेरिकी संबंधों पर जताई चिंता
ओल्ड और न्यू बस स्टैंड पर दो बसों में लगी भयंकर आग, वृद्ध यात्री जिंदा जला
ओल्ड और न्यू बस स्टैंड पर दो बसों में लगी भयंकर आग, वृद्ध यात्री जिंदा जला

बस से तेज ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी, लेकिन गनीमत रही कि सभी यात्री बस में से नीचे निकल आए। अचानक लोगों की नजर बस से चीखने की आवाज पर देखा कि एक वृद्ध बचाओ-बचाओ चिल्ला रहा है, आग की लपटें इतनी तेज थी कि बस में जाने की हिम्मत कोई नहीं कर सका।

सूचना पर दमकल की गाड़ियां इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जब तक आग पर काबू पाया गया। बस में बैठे हुए व्यक्ति की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। आग बुझने के बाद जले हुए व्यक्ति को बस से निकाला गया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है(

मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 55 से 60 वर्ष रही होगी। गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्री बस वैसे निकल गए जबकि जिस बस में आग लगी उसके आसपास भी कई बसें और खड़ी थी। अगर कोई और बस आग पकड़ लेती तो शायद बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

दूसरी ओर थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नए बस अड्डे पर राजस्थान भरतपुर के लोहागढ़ डिपो की बस आर जे 09 पीए 4328 मथुरा से जयपुर जाने के लिए नए बस स्टैंड पर खड़ी थी। इसमें कुछ सवारी भी बैठी थी अचानक ड्राइवर के पास इंजन की तरफ से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते यह धुआं लपटों में बदल गया।

यह भी पढ़ें:  India AI: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- 1.4 अरब भारतीयों की ताकत से भारत AI परिवर्तन में अग्रणी भूमिका में

इसे देख सवारियां उतरकर भागने लगी। बस में लगी आग से हड़कंप मच गया, लेकिन स्थानीय लोगों की सूझ-बूझ से यह आग कुछ ही देर में बुझा दी गई, अगर जरा भी देर हो जाती तो शायद कोई बड़ा हादसा हो जाता बताया गया कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Mardaani 3 Box Office Collection: तीसरे हफ्ते में भी रानी मुखर्जी का जलवा, तोड़ा ये बड़ा रिकॉर्ड!

Mardaani 3 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर रानी मुखर्जी की दमदार फिल्म 'मर्दानी...

Surya Grahan 2026: जानें धार्मिक मान्यताएं और नियम

Surya Grahan 2026: ज्योतिषीय गणनाओं और खगोलीय घटनाओं के अनुसार, 17 फरवरी 2026 को...

Hyundai Cars पर इस फरवरी मिल रहा है 75,000 रुपये तक का भारी डिस्काउंट!

Hyundai Cars: अगर आप इस फरवरी में एक नई हुंडई कार खरीदने की सोच...

Patna Green Bus Stops: पटना में बनेंग 50 आधुनिक ‘ग्रीन बस स्टॉप’, यात्रियों को मिलेगी धूप-बारिश से राहत

Patna Green Bus Stops: पटना की सड़कों पर अब इंतज़ार की तपिश कम होगी,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें