back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

मां जगदंबा हाल्ट पर गाड़ी के ठहराव के प्रस्ताव पारित होने से बेनीपुरवासी गदगद

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेनीपुर। श्रमदान व जनसहयोग से निर्मित मां जगदंबा हॉल्ट नवादा बेनीपुर के प्रांगण में क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों की बैठक संपन्न हुई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बैठक की अध्यक्षता मां जगदंबा रेलवे हाल्ट संघर्ष समिति के अध्यक्ष कृष्णानंद झा दादा ने की। बैठक में सांसद गोपालजी ठाकुर एवं बेनीपुर विधायक विनय चौधरी की ओर से दिशा की बैठक से मां जगदंबा हाल्ट पर गाड़ी के ठहराव हेतु प्रस्ताव पारित कर रेल प्रशासन को भिजवाने हेतु साधुवाद एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

- Advertisement -

उपस्थित लोगों ने बताया कि मां जगदंबा हॉल्ट नवादा के खुल जाने से संपूर्ण मिथिला सहित बिहार और देश के भक्तजनों तीर्थ यात्रियों को काफी सुविधा होगा। वही संपूर्ण दरभंगा के आम जनों और भक्तजनों को भी आवागमन की व्यापक सुविधा मिलेगी इस हाॅल्ट से रेल को भी काफी राजस्व का लाभ होगा और यह काफी जनहित में और यात्रीसुविधा में लाभ  सिद्ध होगा। इसलिए रेल प्रशासन को यहां शीघ्र हाॅल्ट चालू करना चाहिए और अपने जनविरोधी और अरियल रवैया को त्यागना चाहिए।

इस दौरान अध्यक्ष कृष्णानंद झा दादा ने कहा कि श्रमदान और जन सहयोग से लाखों रुपए खर्च कर हॉल्ट बनवा लिया गया सभी प्रक्रिया हो जाने के बाद अभी तक ठहराव नहीं होने से काफी जनहित बाधित है एवं लोगों में काफी आक्रोश पनप रहा है।

बैठक में बेनीपुर मंडल पूर्वी भाजपा अध्यक्ष नटवर झा ने बताया कि  सांसद गोपालजी ठाकुर इस जनहित के कार्य को करवाने हेतू संकल्पित हैं उन्होंने संपूर्ण मिथिला और देश के लोक हितैषी कार्यो को कराने का प्रयास किया है और यहां भी शीघ्र चालू करवाने हेतू प्रयासरत हैं।

दिशा के बैठक में उन्होंने प्रस्ताव को अनुमोदित कर रेल प्रशासन को भेजवाने का निर्णय लिया है जिस पर उपस्थित लोगों ने सांसद गोपाल जी और  विधायक  विनय चौधरी को धन्यवाद ज्ञापित किया और 14 दिनों से शांतिपूर्ण ढंग से लोकतांत्रिक ढंग से सत्याग्रह प्रदर्शन कर रहे मां जगदंबा रेलवे हाल्ट संघर्ष समिति के सदस्यों एवं सत्याग्रहियों का स्वास्थ्य गिरने दयनीय हालत और रेल प्रशासन के जनविरोधी और उपेक्षा पूर्ण रवैए पर चिंता व्यक्त किया गया।

बैठक में वार्ड सदस्य लाल बाबू शर्मा, पंचायत समिति मंगनू झा, कृष्णकांत झा, गणेश शर्मा, मुकुंद झा, रूपा कमती सहित अन्य कई पंचायत प्रतिनिधियों व सामाजिक विभिन्न राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Renault Duster: तीसरी जनरेशन रेनो डस्टर आ रही है नए अवतार में, जानें क्या मिलेगा खास!

लॉन्च से पहले जानें नई Renault Duster के दमदार अपडेट्सनई Renault Duster का इंजन...

RRB NTPC परीक्षा तिथि घोषित: लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म

RRB NTPC: रेलवे में नौकरी पाने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए...

आज इन Stock Market शेयरों पर रहेगी निवेशकों की पैनी नज़र, जानिए क्यों

Stock Market Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में निवेश की दुनिया हर पल बदलती रहती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें