back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

बेनीपुर अनुमंडलीय अस्तपातल में महिलाओं के लिए प्रसव शल्य चिकित्सा शुरू होने से प्राइवेट अस्पतालों के आर्थिक शोषण से मिलेगी मुक्ति

spot_img
- Advertisement - Advertisement
बेनीपुर। स्थानीय विधायक सह जदयू के जिला अध्यक्ष डॉ.विनय कुमार चौधरी ने मंगलवार को अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया एवं शल्य चिकित्सा के माध्यम से प्रसव कराने वाले मेडिकल टीम को (Freedom from financial exploitation of private hospitals) सम्मानित किया।
इस दौरान उन्होंने कहा किअनुमंडलीय अस्पताल में महिलाओं के लिए प्रसव शल्य चिकित्सा शुरू होना क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। निरीक्षण के क्रम में उनके निर्देशों के आलोक में नीतीश सरकार की व्यवस्थाओं का समय पर अनुपालन करने के लिए दरभंगा के सिविल सर्जन, बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल के सभी पदाधिकारी तथा स्वास्थ्य कर्मी साधुवाद के पात्र हैं।  प्रो.  चौधरी ने बेनीपुर अनुमंडल अस्पताल का महिला प्रसव शल्य चिकित्सा शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उपरोक्त बातें कहीं हैं।
बेनीपुर अनुमंडलीय अस्तपातल में महिलाओं के लिए प्रसव शल्य चिकित्सा शुरू होने से प्राइवेट अस्पतालों के आर्थिक शोषण से मिलेगी मुक्ति
बेनीपुर अनुमंडलीय अस्तपातल में महिलाओं के लिए प्रसव शल्य चिकित्सा शुरू होने से प्राइवेट अस्पतालों के आर्थिक शोषण से मिलेगी मुक्ति

बिधायक प्रो.चौधरी ने स्वास्थ्य सेवा में तत्परता के लिए स्वास्थ्य विभाग की संवेदनशीलता की जमकर सराहना करते हुए कहा इस अस्पताल में इस सेवा के शुरू होने से बेनीपुर विधानसभा के साथ साथ दरभंगा जिला का संपूर्ण पूरव का क्षेत्र लाभान्वित होगा तथा गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को प्राइवेट अस्पतालों के आर्थिक शोषण से मुक्ति मिलेगी।

विधायक प्रो. चौधरी ने नीतीश सरकार के
स्वास्थ्य विभाग के मुद्दे पर किये गये प्रयासों तथा पहल की चर्चा करते हुए कहा कि 2005 से पहले बिहार में स्वास्थ्य बिभाग के नाम पर लूट खसोट के साथ साथ महज़ खानापूरी की जाती थी लेकिन नीतीश कुमार के सत्ता में आने के बाद सभी सरकारी अस्पतालों में बेहतर व्यवस्था बहाल की गयी तथा प्राइवेट स्तर पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना कर मेडिकल की पढाई को सुलभ बनाने के लिए ऐतिहासिक पहल किये गये जिसका सार्थक परिणाम दिखने लगा है।

- Advertisement -
बेनीपुर अनुमंडलीय अस्तपातल में महिलाओं के लिए प्रसव शल्य चिकित्सा शुरू होने से प्राइवेट अस्पतालों के आर्थिक शोषण से मिलेगी मुक्ति
बेनीपुर अनुमंडलीय अस्तपातल में महिलाओं के लिए प्रसव शल्य चिकित्सा शुरू होने से प्राइवेट अस्पतालों के आर्थिक शोषण से मिलेगी मुक्ति

इस दौरान उन्होंने अस्पताल उपाधीक्षक से अस्पताल में कमी के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और स्वास्थ्य मंत्री के साथ साथ विधानसभा में भी सवाल उठाने का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने कहा कि अच्छे काम का सराहना और लापरवाही का बिरोध उनके स्वभाव में सामिल है। उन्होंने कुछ कर्मी का नीजी नर्सिंग होम से मिलीभगत की शिकायत मिलने की बात बताई और कहा कि वैसे लोग को स्पष्ट चेतावनी है कि वे संभल जाए।

- Advertisement -
बिधायक प्रो. चौधरी ने बेनीपुर बिधानसभा को बिकास के मुद्दे स्वर्णिम मानचित्र पर स्थापित करने के लिए खुद को समर्पित बताते हुए कहा कि सड़क स्वास्थ्य शिक्षा मनोरंजन आधारभूत संरचना के साथ साथ धार्मिक तथा ऐतिहासिक महत्ता के लिए चर्चित यहां के समग्र विकास के लिए वे संकल्पित हैं। इधर बेनीपुर अस्पताल में इस व्यवस्था के शुरू होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा एनडीए कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्तकी है तथा विधायक के इस पहल के लिए स्थानीय बिधायक को साधुवाद दिया है।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Renault Duster: तीसरी जनरेशन रेनो डस्टर आ रही है नए अवतार में, जानें क्या मिलेगा खास!

लॉन्च से पहले जानें नई Renault Duster के दमदार अपडेट्सनई Renault Duster का इंजन...

RRB NTPC परीक्षा तिथि घोषित: लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म

RRB NTPC: रेलवे में नौकरी पाने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए...

आज इन Stock Market शेयरों पर रहेगी निवेशकों की पैनी नज़र, जानिए क्यों

Stock Market Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में निवेश की दुनिया हर पल बदलती रहती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें