जाले का चर्चित महावीरी झंडा लहराएगा मंगलवार को, रेवढ़ा गांव के 12 संवेदनशील स्थलों पर भारी सुरक्षा के बीच होगा अखंड रामायण पाठ, साथ में युवा करेंगे नाटक
- Advertisement -
जाले। प्रखंड क्षेत्र के रेवढ़ा 41 बा महावीरी झंडा महोत्सव मंगलवार को पुलिसिया बंदोबस्त के बीच संपन्न हो गया।
इस मौके पर 151 फीट ऊंची बांस का बना गगनचुंबी महावीरी झंडा का आकर्षण देखते बन रहा था, बांस के बने में 51 तल्ला में मंदिर बने थे सभी तल्ले में विभिन्न देवी देवता बिराजे थे।
झंडा को लोग मिले दूर से ही देखकर प्रणाम कर रहे थे। झंडा महोत्सव में सीतामढ़ी मधुबनी मुजफ्फरपुर समेत सीमावर्ती नेपाल राष्ट्र से हजारों हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने से पूजा स्थल पर तिल रखने का भी जगह भी नहीं बची थी, हर ओर से जय शिव जय शिव बजरंग वाली के जय जयकार करते श्रद्धालु झंडा महोत्सव स्थल की ओर गगनभेदी नारे लगाते हुए श्रद्धालु पहुंच रहे थे।
जाले के रेवढ़ा महावीरी झंडा महोत्सव में लहराया 151 फीट का झंडा, बांस के बने 51 तल्ले में बना मंदिर, विराजे देवी-देवता
सीतामढ़ी जिला के कोयली गांव से से हजारों लोग महावीरी पताखा के साथ बजरंगबली का बाल स्वरूप बनाकर झंडा महोत्सव में पहुंचे,जिसकी अगवानी सीतामढ़ी के बेगहां हाड़ीनगर झंडासमिति के स्वयंसेवक ने करते हुए महोत्सव स्थल पर लेकर पहुंचाया। वही नेपाल समेत सौरिया हृडीनगर बचिपत्ती नानपुर समेत नेपाल से पहुंचे अखाड़ा के खिलाड़ी लाठी भाला गरासा योगचाप आदि से करतव दिखते दिखे।
वहीं, एक दर्जन से अधिक नृत्य मंडली बांस के बने विशेष प्रकार के बद्यायंत्र झरनी के लय पर गोल ब्रिताकार के नाचते हुए भगवान हनुमंत लाला के जीवनी पर गुनगाथा गा रहे थे। शांतिसेना के स्वमसेवक झंडा महोत्सव स्थल पर पहुंचे श्रद्धालु को पंक्तिबंद्ध कराकर दर्शन पूजा लगातार करते दिखे।
पुलिस प्रशासन जगह जगह तैनात किया गया था ,महोत्सव स्थल समेत रेवढ़ा के सभी संवेदनशील स्थलो पर शसस्त्र पुलिस वालो की तैनाती थी, पुलिस निरक्षक वसंत कुमार झा थानाध्यक्ष यशोदानंद पाण्डेय घूमघूम कर विधि व्यवस्था की समीक्षा करते देखे गए।बही कमतौल पुलिस अंचल के सिंहवाड़ा, सिमरी, मोरो, केवटी आदि के थानाध्यक्ष समेत पुलिस पदाधिकारी विधि व्यवस्था बनाते दिखे।
प्रखंड विकास पदाधिकारी दीनबंधु दिवाकर, अंचलाधिकारी राकेश कुमार, कृषि पदाधिकारी उपेंद्र प्रसाद सहित सभी पदाधिकारी एवम दंडाधिकारी मौजूद थे। स्वाथ्य विभाग ने विशेष स्वाथ्य शिविर लगा कर साथ्य जांच समेत करोना रोधी टीका देने की व्यवस्था कर रखा था। इस मौके पर प्रखण्ड प्रमुख फूलों बैठा रेवढ़ा के मुखिया डॉक्टर मोहम्मद सफीउल्लाह सरपंच नथुनी दास जिला परिषद समता देवी व उनके प्रतिनिधि धीरेंद्र कुमार पंचायत समिति सदस्य सीमा कुमारी पूर्व समिति विनादेवी भोगेंद्र राय आदि मेला में पहुंचे श्रद्धालु को शुभकामना दिया।
मेला समिति के अध्यक्ष शशि रंजन प्रसाद चुनचुन कोषाध्यक्ष संतोष शर्मा सचिव गौरी शंकर दास आदि ने महोत्सव में पहुंचे श्रद्धालु को धन्यवाद दिया।