

नवादा नगर थाना से महज दो सौ गज की दूरी पर अवस्थित राजेन्द्र नगर मोड़ पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया में सोमवार की देर रात चोरो ने बैंक की सटर काट कर जम कर उत्पात मचाया है। 11 बजे दिन में बैंक अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। तब कहीं पुलिस जांच में जुटी है।
चोरी करने आए चोरों ने बैंक में लगे मेन गेट की ताला को गैस कटर से काट बैंक परिसर में जमकर उत्पात मचाया है।चोरों ने बैंक में लगे डीवीआर को भी अपने साथ ले गए ।चोरों ने गैस कटर और सिलेंडर को छोड़ कर चल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
सदर डीएसपी उपेन्द्र प्रसाद ने बताया कि खोजी कुता को बुलाया जा रहा है। सबसे दुर्भाग्य बात तो यह है कि थाना से सटे बैंक का शटर काटकर चोरों ने उत्पात मचाया है ।जबकि पुलिस का दावा है कि लगातार मुख्य सड़कों पर पुलिस पेट्रोलिंग करती है। इस परिस्थिति में गैस कटर ले जाकर बैंक का दरवाजा काटना कितना गंभीर मामला है। इसे तो पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ही बता सकते हैं।
सही मामले में माना जाए तो पुलिस अपराध की घटनाओं में जांच के नाम पर खानापूर्ति करती है ।नवादा नगर में तो एक तरह से माना जाए तो अपराधियों का ही शासन चल रहा है। हर जगह पुलिस अपराधियों के सामने विफल साबित हो रही है। जिससे नागरिकों में दहशत व्याप्त है।


