back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

Bihar News : बेतिया में ओवरलोड ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेतिया के एनएच 727 के लौरिया बेतिया मार्ग में बसवरिया चौक के समीप विपरीत दिशा की ओर से आ रही ओवरलोड बालू लदे 14 चक्के की अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जिसमें एक युवक और दूसरा वृद्ध व्यक्ति था।

- Advertisement -

बालू लदा ट्रक पानी भरे गड्ढे में पलटने के पूर्व उसके चपेट में आने से एक व्यक्ति पानी में बालू और ट्रक के नीचे दबा था , तो दूसरा युवक ट्रक के अगला चक्का में फंसकर मरा हुआ था।

- Advertisement -

इधर दोनों व्यक्तियों के नहीं दिखाई देने पर लौरिया थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने तीन जेसीबी मशीन मंगवाया और पहले जेसीबी मशीन से बालू को निकलवाया। इसके बाद मशीन द्वारा ट्रक को उठवाया तो एक व्यक्ति पानी में से निकला तो दूसरा युवक ट्रक के चक्का में से निकाला गया।

- Advertisement -

दोनों मृतक को बेतिया गवर्मेंट अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मंगलवार को सुबह में नंदनगढ़ के समीप पड़रौन के विद्युत विभाग के अवकाश प्राप्त सुधीर कुमार श्रीवास्तव का 22 वर्षीय पुत्र अर्जुन अपने पड़ोसी 60 वर्षीय वकील साह ऊर्फ रामेश्वर साह को अपनी बाइक पर बैठाकर बेतिया इलाज कराने ले जा रहा था। इसी बीच बेतिया मार्ग में पूर्णमासी राम के पंप से थोड़ा सा आगे बेतिया की ओर से आ रही ओवर लोडे ट्रक ने विपरीत दिशा से आकर इन्हें कुचल दिया और गड्ढे में पलट गई।

जहां दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई। इधर जेसीबी मशीन को करीब ढ़ाई घंटे के परिश्रम के बाद शव को निकाला जा सका।ट्रक के पलटने पर चालक व उप चालक ट्रक में से किसी तरह से निकलकर 9 दो 11 हो गया। मौके पर नरकटियागंज एसडीपीओ कुंदन कुमार, इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव, सीओ संजय कुमार सिंहा, थानाध्यक्ष विनोद कुमार, शनिचरी पुलिस आदि कैंप किए हुए थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026: शिव और शक्ति के संतुलन का आध्यात्मिक महत्व

Mahashivratri 2026: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि भगवान शिव और देवी...

Women’s Asia Cup में भारत ‘ए’ ने पाकिस्तान ‘ए’ को 8 विकेट से धोया, वृंदा दिनेश का तूफानी अर्धशतक!

Women's Asia Cup: क्रिकेट फैंस तैयार हो जाइए एक और धमाकेदार मुकाबले की रिपोर्ट...

ओंटारियो ट्यूशन फीस: कनाडा में छात्रों पर बढ़ रहा है शिक्षा का बोझ, जानें क्या होंगे असर

Ontario Tuition Fees: शिक्षा के क्षेत्र में आए दिन हो रहे बदलाव छात्रों के...

विजय वर्मा के वैलेंटाइन डे पोस्ट ने मचाई खलबली, क्या तमन्ना के बाद फिर मिला प्यार?

Vijay Varma News: बॉलीवुड के गलियारों में अक्सर सितारों के दिल के तार जुड़ते...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें