back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा बंद के साथ माले की दो टूक, एक ही परिवार के तीन लोगों को जिंदा जलाने में शिव कुमार झा को गिरफ्तार करे प्रशासन या दरभंगा के लोग करेंगे उसके घर की कुर्की-जब्ती

spot_img
- Advertisement - Advertisement
दरभंगा बंद के साथ माले की दो टूक, एक ही परिवार के तीन लोगों को जिंदा जलाने में शिव कुमार झा को गिरफ्तार करे प्रशासन या दरभंगा के लोग करेंगे उसके घर की कुर्की-जब्ती
दरभंगा बंद के साथ माले की दो टूक, एक ही परिवार के तीन लोगों को जिंदा जलाने में शिव कुमार झा को गिरफ्तार करे प्रशासन या दरभंगा के लोग करेंगे उसके घर की कुर्की-जब्ती

भंगा। दरभंगा शहर के जीएम रोड में भूमाफिया के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगो को जिंदा जलाकर मार देने के खिलाफ, दरभंगा एसएसपी, नगर थाना प्रभारी पर 302 का मुकदमा दर्ज करने, पीड़ित परिवार के प्रति सदस्य को 25 लाख रुपया मुआवजा देने, भूमाफिया शिव कुमार झा को जल्द गिरफ्तार करने, भूमाफिया को नकेल कसने, पुरखोपट्टी सहेली हत्याकांड में जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी करने सहित अन्य सवालों को लेकर आज भाकपा(माले) के आवाहन पर सम्पूर्ण दरभंगा को बन्द कराया गया। जिसको तमाम विपक्षी का समर्थन मिला।

- Advertisement -

दरभंगा शहर के आयकर चौक पर भाकपा (माले) जिला स्थायी समिति सदस्य अशोक पासवान, इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, नगर के वरिष्ठ नेता भूषण मंडल, ऐपवा जिला सचिव शनिचरी देवी, आइसा राज्य सह सचिव प्रिंस राज, राज्य सह सचिव मयंक कुमार यादव, इनौस राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी, दोमु राम, मनोज पासवान, कारी

- Advertisement -
दरभंगा बंद के साथ माले की दो टूक, एक ही परिवार के तीन लोगों को जिंदा जलाने में शिव कुमार झा को गिरफ्तार करे प्रशासन या दरभंगा के लोग करेंगे उसके घर की कुर्की-जब्ती
दरभंगा बंद के साथ माले की दो टूक, एक ही परिवार के तीन लोगों को जिंदा जलाने में शिव कुमार झा को गिरफ्तार करे प्रशासन या दरभंगा के लोग करेंगे उसके घर की कुर्की-जब्ती

शाहिद जफर, दिनेश मंडल, चंदन आजाद, केशरी कुमार यादव, मोहम्मद वाहिद, अमित कुमार, मुन्ना सिंह, मनी कुमार मल्लिक, फूलों देवी, पूजा देवी, आलोक कुमार, राम सागर पासवान, विजय विश्कर्मा मोहम्मद तालिब, इंसाफ मंच के जिला सचिव पप्पू खान के नेतृत्व आयकर चौक को लगभग 4 घंटा तक जाम कराया गया। जहा अन्य दल व सामाजिक कार्यकर्ता के लोग भी शामिल थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में Bihar Board Matric Exam की तैयारी पूरी, 63 केंद्रों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने बनाया ये 'चक्रव्यूह'!

वही लहेरियासराय टावर पर भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, वरिष्ठ नेता आर के सहनी, नगर सचिव सदीक भारती, नंद लाल ठाकुर, हरि पासवान, साधना शर्मा,उमेश साह मोहम्मद जमालुद्दीन, भोला पासवान, कमेशर पासवान, मोहम्मद इस्लाम, सहित दर्जनों लोग के नेतृत्व में लहेरियासराय टावर को बन्द किया गया।

वही एनएच 57 मब्बी पर घंटों लोकल सचिव पप्पू पासवान, शीला देवी, कोमल कांत यादव सहित कई लोगो के द्वारा जाम किया गया। हायाघाट बाजार में संतोष यादव, मोहम्मद लालू, घनश्याम यादव के नेतृत्व में सड़क जाम किया गया। बहादुरपुर के तारालाही में विनोद सिंह, गणेश महतो, मोहम्मद सफीकुल के नेतृत्व में दरभंगा-समस्तीपुर सड़क को जाम किया गया।

इस अवसर पर भाकपा(माले) नेताओ ने कहा कि आज भाकपा(माले) के आवाहन पर दरभंगा बन्द सफल रहा। बिभिन्न पार्टियो के साथ-साथ शहर वासियो, दुकानदार भाई ने पूरा समर्थन दिया। भाकपा(माले) ने सभी को धन्यवाद दिया है। और नगरवासियो से अपील किया कि भूमाफिया के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन को मजबूत करने की जरूरत है।

दरभंगा बंद के साथ माले की दो टूक, एक ही परिवार के तीन लोगों को जिंदा जलाने में शिव कुमार झा को गिरफ्तार करे प्रशासन या दरभंगा के लोग करेंगे उसके घर की कुर्की-जब्ती
दरभंगा बंद के साथ माले की दो टूक, एक ही परिवार के तीन लोगों को जिंदा जलाने में शिव कुमार झा को गिरफ्तार करे प्रशासन या दरभंगा के लोग करेंगे उसके घर की कुर्की-जब्ती

आगे भाकपा(माले) नेताओ में कहा कि अभी तक मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी नही हुई है। कपिलेश्वर सिंह भी खुलेआम घूम रहे है। पूरे घटना में दरभंगा एसएसपी की संलिप्तता है। इस लिए भाकपा(माले) मांग करती हैं की दरभंगा एसएसपी व नगर थाना प्रभारी, नगर इंस्पेक्टर व कपिलेश्वर सिंह पर 302 का मुकदमा दर्ज हो।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सिलाई मशीन की 'खट-पट' से गूंजा गंगवारा, 24 महिलाओं के हुनर को मिली नई पहचान, अब लिखेंगी आत्मनिर्भरता की कहानी

आगे नेताओ ने कहा कि शिव कुमार झा को भाजपा-जदयू के रसूखदार मंत्रियो का संरक्षण प्राप्त है। जिसके चलते आज तक शिव कुमार झा की गिरफ्तारी नही हुई है। माले नेताओ ने कहा कि तत्काल पीड़ित परिवार के प्रति सदस्य को 25-25 लाख रुपया मुआवजा देने की मांग की है। माले नेताओ में नीतीश सरकार को चेताया कि अगर शिव कुमार झा के घर को कुर्की जप्ती नही करती है तो शहर की जनता शिव कुमार झा के घर की कुर्की जप्ती करवाएगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: घनश्यामपुर की खुशियों में आग, Fire ने मचाया तांडव, Short Circuit लाखों की संपत्ति जलकर राख, परिवार सड़क पर

वही माले नेताओ ने कहा कि पुरखोपट्टी सहेली हत्याकांड में अभी तक अभियुक्तों को गिरफ्तार नही किया गया है। इस कांड में भी दरभंगा के एसएसपी संलिप्त है। इस मामले की भी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। भाकपा(माले) नेताओ ने कहा कि इस दोनों सवाल को भाकपा(माले) सदन के अंदर आवाज को बुलंद करेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Weekly Horoscope: 15 से 21 फरवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: महाशिवरात्रि का दिव्य प्रभाव

Weekly Horoscope: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 15 से 21 फरवरी 2026 का यह सप्ताह...

Richest Bollywood Actress: आलिया, दीपिका या ऐश्वर्या? जानिए बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस कौन!

Richest Bollywood Actress: बॉलीवुड में अभिनेत्रियों की चमक-धमक देखकर अक्सर लगता है कि ये...

नई Renault Duster: Creta और Seltos के लिए बड़ा खतरा!

Renault Duster: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बार फिर SUV सेगमेंट में जबरदस्त हलचल...

झारखंड JPSC Recruitment: पॉलिटेक्निक लेक्चरर के 355 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी जानकारी

झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें