back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा जाले की दो खबरें : गरारी पंचायत के लिए कई योजनाओं पर अमल शुरू, इधर, किशोरी अपहरण का मास्टमाइंड गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले। प्रखंड के ग्राम पंचायत गररी में बुधवार को उर्दू मध्य विद्यालय में जीपीडीपी योजना के अंतर्गत ग्राम सभा का आयोजन मुखिया आलिया परवीन के अध्यक्षता में आयोजित हुई।
ग्राम सभा में पंचायत के सभी वार्ड सदस्य  सरपंच नीलम देवी उप मुखिया जासर दास अमर कुमार कार्यपालक सहायक संतोष कुमार इंदिरा आवास सहायक किशन कुमार,जौहर इमाम बेग आदि मौजूद थे। ग्राम सभा का संचालन मुखिया आलिया परवीन ने की उन्होंने पंचायत के विकास कैसे किया जाए, व सरकार की क्या योजना है।
इस पर पंचायत से पहुंचे जागरूक नागरिकों को अवगत कराया। सभी आम आवाम से पंचायत के विकास में पंचायत प्रतिनिधि को सहयोग करने एवं पंचायत के विकास के लिए मदद की गुहार लगाई।
ग्राम सभा में सर्वसम्मति से योजना चयन किया गया जिसमे  गररी चोर का नाला निर्माण ।सैदराबाद चोर का नाला निर्माण। प्रधानमंत्री आवास योजना में जो व्यक्ति छूटे हुए हैं उनको आवास योजना में नाम चयन कर जुड़वाने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर मंथन, पंचायत के विकास के लिए जो भी आम सभा से पारित योजना हैं उस पर काम किया जाना,पंचायतों के मुख्य स्थलो पर स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ साथ, पौनी ब्रह्मस्थान एवम गरारी ब्रह्मस्थान का घेराबंदी कराने की योजनाएं चयनित किया गया।
अपहरण का मास्टमाइंड गिरफ्तार
जाले थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में दर्ज कांड संख्या 12/2022 के प्राथमिकी अभियुक्त जाले थाना क्षेत्र के समधिनिया गांव निवासी परमहंस मंडल के पुत्र हिमांशु मंडल को कांड के अनुसंधान अंक परिजन पासवान ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत से जेल भेज दिया है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Weekly Horoscope: 15 से 21 फरवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: महाशिवरात्रि का दिव्य प्रभाव

Weekly Horoscope: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 15 से 21 फरवरी 2026 का यह सप्ताह...

Richest Bollywood Actress: आलिया, दीपिका या ऐश्वर्या? जानिए बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस कौन!

Richest Bollywood Actress: बॉलीवुड में अभिनेत्रियों की चमक-धमक देखकर अक्सर लगता है कि ये...

नई Renault Duster: Creta और Seltos के लिए बड़ा खतरा!

Renault Duster: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बार फिर SUV सेगमेंट में जबरदस्त हलचल...

झारखंड JPSC Recruitment: पॉलिटेक्निक लेक्चरर के 355 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी जानकारी

झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें