

बेनीपुर से सतीश चंद्र झा की रिपोर्ट। प्रखंड क्षेत्र में दिनानुदिन गिरती शिक्षण व्यवस्था के बीच नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अनावश्यक हस्तक्षेप के कारण प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था (clash between head and headmaster) ध्वस्त होने की कगार पर पहुंच रही है।
जिसका जीता जागता उदाहरण देखने को बुधवार को प्राथमिक विद्यालय सझुआर पुवारीटोल में देखने को मिला। जब मुखिया और प्रभारी प्रधानाध्यापक के बीच हुए कहा-सुनी के बाद विद्यालय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। देखते ही देखते हजारों की हुजूम शिक्षकों को जान लेने पर उतारू हो गए।
जानकारी के अनुसार, पंचायत के मुखिया चंदन कुमार झा आज दिन के 12:00 बजे प्राथमिक विद्यालय सझुआर का निरीक्षण करने पहुंचे तो विद्यालय में एकमात्र शिक्षक गोपाल साह मौजूद थे।

जिन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापक सीएल पर चल रहे हैं, जबकि कुछ ही देर बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक रामचंद्र पासवान विद्यालय पहुंचे तो उन्होंने मुखिया से कार्यालय में बैठकर बात करने का अनुरोध किया। लेकिन मुखिया ने तैश में आकर प्रभारी प्रधानाध्यापक को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
इस दौरान उनका मोबाइल नीचे गिर गया जिसे प्रधानाध्यापक द्वारा उठा कर देने का प्रयास किया गया । लेकिन तब तक सैकड़ों की हुजूम विद्यालय पर जुट गए और विद्यालय रणक्षेत्र में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों से जमकर मारपीट होने लगी। लेकिन, कुछ स्थानीय लोगों के पहल पर दोनों शिक्षकों को एक निजी भवन में बंद कर बीच-बचाव किया गया।
स्थिति बिगड़ते देख मुखिया ने तत्काल सूचना थाना प्रभारी को दिया । थाना पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय पहुंचे जहां लोगों की उत्तेजना देखते हुए काफी मशक्कत के बाद दोनों शिक्षकों को बंद कमरे से निकालकर थाना पहुंचे।
इसमें पुलिस कर्मियों को भी स्थानीय लोगों के दूर्रव्यवहार का सामना करना पड़ा ।इस संबंध में मुखिया चंदन कुमार झा बताते हैं कि यह प्रधानाध्यापक अनुशासन हीन है और हमेशा अपने कर्तव्य से विमुख होकर विद्यालय से अनुपस्थित रहता है।
पूछने पर अनुसूचित जाति होने का दावा प्रकट करते हैं । दूसरी ओर प्रभारी प्रधानाध्यापक रामचंद्र पासवान मुखिया के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहते हैं कि मैं भी इसी पंचायत का निवासी हूं और पंचायत चुनाव से ही इनका मेरे विरुद्ध गुस्सा आसमान पर चढ़ा हुआ है और हमेशा बहाना खोजते रहते हैं।
दूसरी ओर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण कुमार बताते हैं कि मुखिया द्वारा घटना की जानकारी प्राप्त हुई है पुलिस अपना काम कर रही है जांच कर न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।
प्रधानाध्यापक से इस संबंध में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है । इधर इस संबंध में पूछने पर थाना अध्यक्ष सुरेश कुमार राम बताते हैं कि दोनों पक्षों में से किसी ने लिखित आवेदन नहीं दिया है तत्काल दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया है।




You must be logged in to post a comment.