back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

शादी की शहनाई में मातमी धुन: हल्दी की रस्म के दौरान कुएं में गिरने से 9 बच्चियों समेत 13 महिलाओं की मौत, एक दर्जन से अधिक जख्मी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

त्तर प्रदेश के कुशीनगर में बुधवार रात शादी की खुशियों के बीच एकदम से मातम पसर गया। यहां शादी समारोह में हल्दी रस्म अदायगी के दौरान कुएं की स्लैब टूट गई और उसमें कई लोग (kushingar aciident 13 death) जा गिरे।

- Advertisement -

हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई।
और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस बड़ी दुर्घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्रशासन राहत कार्य करते हुए घायलों का इलाज कराने में जुट गया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
शादी की शहनाई में मातमी धुन: हल्दी की रस्म के दौरान कुएं में गिरने से 9 बच्चियों समेत 13 महिलाओं की मौत, एक दर्जन से अधिक जख्मी
शादी की शहनाई में मातमी धुन: हल्दी की रस्म के दौरान कुएं में गिरने से 9 बच्चियों समेत 13 महिलाओं की मौत, एक दर्जन से अधिक जख्मी

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कुशीनगर (Kushinagar) में एक बड़ा हादसा देखने को मिला है। जहां पर एक शादी समारोह के दौरान एक कुएं में गिरने से 13 महिलाओं और बच्चियों की मौत हो गई। मरने वालों में 9 बच्चियां भी शामिल हैं।

- Advertisement -

यह भी पढ़ें : बेनीपुर में मुखिया और प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के बीच भीषण झड़प,रणक्षेत्र में बदला स्कूल, हजारों की भीड़ हो गई शिक्षकों की जान लेने पर उतारू, पढ़िए पूरी खबर कैसे चौपट हो रही शिक्षा व्यवस्था और कैसे नवनिर्वाचित प्रतिनिधि हैं तैस में

स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और करीब 25 लोगों के कुएं में गिरने की आशंका जाहिर की जा रही है। कुएं को आरसीसी स्लैब के जरिए ढककर बंद किया गया था और हल्दी की रसम के दौरान काफी संख्या में महिलाएं इसके ऊपर खड़ीं थीं। इसी दौरान ये सलीब टूट गया और सभी कुएं में जा गिरे।

कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नौरंगिया गांव के नौरंगिया स्कूल टोला खास इलाके में परमेश्वर कुशवाहा के बेटे अमन की शादी समारोह से पहले हल्दी की रस्म चल रही थी। इसी दौरान महिलाओं की टोली नयन माता (कुएं) की पूजा के लिए कुएं पर गई थी। इस दौरान कुछ महिलाएं व बच्चे कुएं के ऊपर स्लैब पर खड़े हो गए। इसी बीच स्लैब टूट जाने से उस पर खड़े सभी लोग कुएं में गिर गए। इस हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें : Lalu Yadav : लालू यादव को अब पटना सीबीआई कोर्ट में 25 को होना होगा पेश

शादी समारोह में हुए हादसे की सूचना पर पहुंची सम्बंधित थाना पुलिस ने आनन-फानन में ग्रामीणों के साथ राहत बचाव कार्य शुरू किया और कुएं में गिरे लोगों कर रेस्क्यू किया जा रहा है। हादसे में 11 लोगों की मौत की सूचना है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। घटनास्थल पर डीएम व एसपी मौजूद हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026: अपनों को भेजें ये खास Mahashivratri Wishes और स्टेटस

Mahashivratri Wishes: हर वर्ष की तरह इस बार भी भगवान शिव और देवी पार्वती...

Box Office Collection: ‘ओ रोमियो’ ने मचाया धमाल, ‘बॉर्डर 2’ का जलवा जारी, जानें किसका रहा कितना कलेक्शन!

Box Office Collection: फिल्मी गलियारों में इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की धूम...

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर दुर्लभ योग, जानें शिव आराधना और अभिषेक का शुभ समय

Mahashivratri 2026: यह पावन पर्व, भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य मिलन का...

भारत में जल्द आ रही हैं 7 नई दमदार Hybrid SUV: जानें क्या है खास

Hybrid SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जल्द ही एक नया अध्याय जुड़ने वाला है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें