back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

Lalu Yadav : लालू यादव को अब पटना सीबीआई कोर्ट में 25 को होना होगा पेश

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रांची। राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही है। दो दिन पहले उन्हें डोरंडा कोषागार में दोषी करार दिया गया है।

- Advertisement -

इसमें उन्हें 21 फरवरी को सजा सुनाई जाएगी। अब उनके खिलाफ पटना सीबीआई की विशेष अदालत ने पेश होने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करने के आदेश दिए हैं।

- Advertisement -

यह मामला भी चारा घोटाले से जुड़ा है, जिसमें लालू प्रसाद सहित तीन लोगों के नाम हैं। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 25 फरवरी तय की है। उन्हें 25 फरवरी को सीबीआई कोर्ट में पेश होना होगा। अदालत ने प्रोडक्शन वारंट भी जारी कर दिया है।

- Advertisement -

यह भी पढ़ें : शादी की शहनाई में मातमी धुन: हल्दी की रस्म के दौरान कुएं में गिरने से 9 बच्चियों समेत 13 महिलाओं की मौत, एक दर्जन से अधिक जख्मी

इस दौरान तीनों के वकीलों ने कोर्ट को आवेदन देकर कहा कि रांची सीबीआई कोर्ट ने चारा घोटाला के एक मामले में उन्हें दोषी करार दिया है। वे न्यायिक हिरासत में हैं। अधिवक्ताओं ने इस मामले में उन्हें पेश होने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करने का अनुरोध किया। इसके बाद कोर्ट ने प्रोडक्शन वारंट जारी करने का आदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि चारा घोटाला के आरसी 63ए, 1996 से जुड़ा यह मामला भागलपुर और बांका कोषागार से फर्जी विपत्र पर लाखों रुपये की निकासी का है। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत में मामले की सुनवाई हुई।

यह भी पढ़ें : बेनीपुर में मुखिया और प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के बीच भीषण झड़प,रणक्षेत्र में बदला स्कूल, हजारों की भीड़ हो गई शिक्षकों की जान लेने पर उतारू, पढ़िए पूरी खबर कैसे चौपट हो रही शिक्षा व्यवस्था और कैसे नवनिर्वाचित प्रतिनिधि हैं तैस में

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

झारखंड JPSC Recruitment: पॉलिटेक्निक लेक्चरर के 355 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी जानकारी

झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक...

महाशिवरात्रि 2026: दुर्लभ संयोगों में शिव आराधना का महापर्व

Mahashivratri: आज की पावन रात्रि भगवान शिव की असीम कृपा और भक्ति का अनुपम...

महाशिवरात्रि 2026: अपनों को भेजें ये खास Mahashivratri Wishes और स्टेटस

Mahashivratri Wishes: हर वर्ष की तरह इस बार भी भगवान शिव और देवी पार्वती...

Box Office Collection: ‘ओ रोमियो’ ने मचाया धमाल, ‘बॉर्डर 2’ का जलवा जारी, जानें किसका रहा कितना कलेक्शन!

Box Office Collection: फिल्मी गलियारों में इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की धूम...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें