back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

कारोबारी को call Girl से मिलना पड़ा भारी, कॉलगर्ल उससे मिली, उसको अपने ठिकाने पर भी ले गई लेकिन उसके बाद जो हुआ…?

spot_img
- Advertisement - Advertisement

ई दिल्ली। रोहिणी जिले के अमन विहार इलाके में एक कारोबारी को कॉलगर्ल से मिलना भारी पड़ गया। कॉलगर्ल उससे मिली। उसको अपने ठिकाने पर भी ले गई। जहां उसने अपने साथियों के साथ उसकी जमकर पिटाई कर उससे पचास हजार कैश लूट लिए।

- Advertisement -

उसकी बुरी तरह से पिटाई करने के बाद उसे भगा दिया। आरोपितों के चुंगल से छुटने के बाद कारोबारी ने पुलिस को वारदात की जानकारी देकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता अंकित (बदला नाम) पश्चिम विहार इलाके में रहता है। उसका सैनेटाईजर बेचने का कारोबार है। अंकित ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब एक बजे उसने ऑनलाईन कॉलगर्ल के बारे में पता किया था। जिसके बाद एक फोन नंबर मिला। जिसपर संपर्क करने पर एक लड़की ने उसे वीडियो कॉल की। जिससे उसकी मिलने की बात हुई। सेक्टर-22 रोहिणी स्थित एक पब्लिक स्कूल के पास लड़की ने उसको बुलाया। वह बाइक लेकर मौके पर चला गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  PMO new building: नए युग की प्रशासनिक पहचान: 'सेवा तीर्थ' में PMO और मंत्रालयों का महासंगम, तेज होगी भारत की रफ्तार

लड़की ने फोन कर उसको बाद में प्रेम नगर इलाके में बुलाया। वह वहां पर पहुंचा। लड़की उसकी बाइक पर बैठ गई और अपने ठिकाने का रास्ता बताते हुए उसे पॉकेट-12 के एक फ्लैट में ले गई। लड़की उसको लेकर दूसरी मंजिल पर बने एक फ्लैट पर गई। फ्लैट पर उस वक्त कोई नहीं था। कुछ देर बाद लड़की ने किसी को व्हटसअपए कॉल की। तभी एक लड़की और दो लड़के मौके पर पहुंचे। जिन्होंने पीड़ित की बुरी तरह से पिटाई की। लड़की ने पीड़ित को हेलमेट से मारा।

उसके बाद लड़की ने जबरन पीड़ित का पर्स निकाला,जिसमें तीन हजार रुपये थे। चारों ने उससे कहा कि अगर जान बचाना चाहता है तो पचास हजार रुपये मांगवाओं। पीड़ित ने अपने पिता को फोन कर किसी तरह से दस हजार और फिर बीस हजार रुपये मंगवाए।

वह वहां से किसी तरह से बाहर आया। वह काफी डरा हुआ था। उसने किसी को आपबीती नहीं बताई। उसने किसी तरह से बाद में पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस उस व्हाटसएप नंबर और फ्लैट की जांच कर रही है। फ्लैट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026: महादेव की कृपा का महापर्व

Mahashivratri 2026: फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला...

T20 World Cup: कप्तान टकर की तूफानी पारी, आयरलैंड ने ओमान को दिया 236 रनों का लक्ष्य!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों! तैयार हो जाइए एक और रोमांचक मुकाबले की गर्माहट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें