back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

दरभंगा: अवैध संबंध के शक में सनकी पति की दरिंदगी, कुशेश्वरस्थान में पत्नी के मुंह पर कालिख और चूना पोतकर घुमाया

spot_img
- Advertisement - Advertisement
बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क, देशज टाइम्स। कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज का मामला सामने आया है। यहां एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी के चेहरे पर कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ससुराल वालों की ओर से
पीड़ित महिला पर किसी युवक के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया गया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद प्रभारी एसएसपी अशोक कुमार ने पूरे मामले की छानबीन करने का निर्देश बिरौल एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी को दिया है।

घटना कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के झाझरा पकाही पंचायत
अन्तर्गत छपकाही मुसहरी टोला की है। पत्नी के चेहरे पर कालिख पोतकर गांव में घुमा रहे शख्स की पहचान रणवीर सदा के रूप में की गई है।

- Advertisement -
बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी
बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी

आरोपी ने पत्नी पर किसी व्यक्ति के अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए उसके आधे चेहरे पर चूना तथा आधे पर कालिख पोतकर सरेआम पूरे गांव में घुमाया।

- Advertisement -
एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने मामले की जांच गंभीरता से शुरू कर दी है। इस दौरान कुशेश्वरस्थान पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
एसडीपीओ ने इस मामले में पीड़िता को आरोपी एवं अन्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि इस मामले जो कोई भी संलिप्त होंगे किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

- Advertisement -

यह भी पढ़ें : दरभंगा के कुशेश्वरस्थान दोनों प्रखंडों के सौ एकड़ से अधिक खेतों में अचानक से घुसा पानी, मक्का-गेंहू की फसल बर्बाद, उबलते लोगों ने कहा, कौन सुनेगा, आंखों के सामने फट रहा कलेजा, सीएम नीतीश कुमार गए फिर उसके बाद लौटकर नहीं आए कभी कोई अधिकारी, पढ़िए क्या कह रहे किसान

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bollywood Romantic Movies: ये हैं वो फ़िल्में, जिन्होंने सिखाया प्यार का असली मतलब!

Bollywood Romantic Movies: जब इश्क का सुरूर छाने लगे और दिल की धड़कनें बेकाबू...

नई Honda CB750 Hornet: अब एक लाख रुपये तक की बंपर छूट के साथ उपलब्ध!

Honda CB750 Hornet: क्या आप एक ऐसी दमदार नेकेड स्ट्रीटफाइटर बाइक की तलाश में...

Tej Pratap Yadav पर जानलेवा साजिश का खुलासा: राजद नेता ने कहा- राजनीति में रचते रहते हैं षड्यंत्र

Tej Pratap Yadav: बिहार की राजनीति में नया भूचाल Tej Pratap Yadav: राजनीति का अखाड़ा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें