back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

गया के विख्यात चिकित्सक डाॅ. विजय जैन के चिकित्सक पुत्र डाॅ. समीर जैन पर हमला, मार्निंग वाक के दौरान महिला से छेड़खानी का विरोध करना पड़ा महंगा, भीड़ ने एक गुंडे को दबोचा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

या से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है जहां स्थानीय विख्यात चिकित्सक डाॅ. विजय जैन के चिकित्सक पुत्र डाॅ. समीर जैन पर सुबह-सुबह मार्निंग वॉक के दौरान हमला किया गया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। उनके चेहरे पर चोट लगी है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मार्निंग वाक के दौरान यह हादसा उस वक्त हुआ जब कुछ गुंडे एक महिला से छेड़खानी करने लगे। डॉ.जैन ने उसका विरोध किया। लेकिन, गुंर्डोंं को यह बात हजम नहीं हुई और उनपर सबने मिलकर हमला करते हुए मारपीट की। इस दौरान मौजूद भीड़ ने एक गुंडे को दबोच लिया। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

गया शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी मैदान में गुरुवार की सुबह डा.समीर जैन पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। डॉ. समीर जैन के चेहरे पर जख्म हो गया।

यह भी पढ़ें:  रक्षा प्रमुख अनिल चौहान ने खोले भारत चीन संबंध पर पंचशील समझौते के अनछुए पहलू... पढ़िए स्वतंत्रता के बाद भारत
गया के विख्यात चिकित्सक डाॅ. विजय जैन के चिकित्सक पुत्र डाॅ. समीर जैन पर हमला, मार्निंग वाक के दौरान महिला से छेड़खानी का विरोध करना पड़ा महंगा, भीड़ ने एक गुंडे को दबोचा
गया के विख्यात चिकित्सक डाॅ. विजय जैन के चिकित्सक पुत्र डाॅ. समीर जैन पर हमला, मार्निंग वाक के दौरान महिला से छेड़खानी का विरोध करना पड़ा महंगा, भीड़ ने एक गुंडे को दबोचा

डा.समीर जैन पर हमला करने वालों में एक को भीड़ ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। दक्षिण बिहार के विख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ विजय जैन के पुत्र डा.समीर जैन है। डॉ. समीर जैन के एक भाई डा.आलोक जैन भी चिकित्सक हैं।

जदयू नेता लालजी प्रसाद और विजय लड्डू के प्रोपराइटर विजय कुमार ने बताया
कि गुरुवार को डॉ.विजय जैन के पुत्र डॉ. समीर जैन और कई अन्य गांधी मैदान में मार्निंग वाक कर रहे थे। वहां कई युवक महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे।

डॉ. समीर जैन और उनके साथ रहे अन्य ने छेड़खानी कर रहे युवकों का विरोध किया। जिससे बौखलाए युवकों ने डॉ. समीर जैन पर चाकू से हमला कर दिया।

डॉ. समीर जैन के चेहरा चाकू से हुए हमला से जख्मी हो गया। डा समीर जैन को उनके भाई डा आलोक जैन और कई अन्य सिविल लाइंस थाना ले गए। जहां डॉ. समीर जैन ने घटना को लेकर लिखित फर्दबयान दिया।

यह भी पढ़ें:  Telangana Municipal Elections: तेलंगाना निकाय चुनाव में कांग्रेस का जलवा, खरगे बोले- जनता ने जताया भरोसा

सिविल लाइंस थाना के एसएचओ अब्दुल ने बताया
कि बाइक से हल्का टक्कर होने के कारण दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। उन्होंने इस बात से इंकार किया कि डा समीर जैन पर चाकू से हमला हुआ है।एसएचओ के अनुसार एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bollywood Romantic Movies: ये हैं वो फ़िल्में, जिन्होंने सिखाया प्यार का असली मतलब!

Bollywood Romantic Movies: जब इश्क का सुरूर छाने लगे और दिल की धड़कनें बेकाबू...

नई Honda CB750 Hornet: अब एक लाख रुपये तक की बंपर छूट के साथ उपलब्ध!

Honda CB750 Hornet: क्या आप एक ऐसी दमदार नेकेड स्ट्रीटफाइटर बाइक की तलाश में...

Tej Pratap Yadav पर जानलेवा साजिश का खुलासा: राजद नेता ने कहा- राजनीति में रचते रहते हैं षड्यंत्र

Tej Pratap Yadav: बिहार की राजनीति में नया भूचाल Tej Pratap Yadav: राजनीति का अखाड़ा...

T20 World Cup: आयरलैंड बनाम ओमान टी20 वर्ल्ड कप की रोमांचक शुरुआत, कप्तान स्टर्लिंग बाहर!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर! टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें