back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

जाले के भूदेवस्थान में श्रीराम सीता विवाह उत्सव पर दिखा भव्य नजारा, सीताराम डोली नगर परिक्रमा शुरू

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले के स्थानीय हीरानगर स्थित भूदेव स्थान मंदिर प्रांगण में 104वां श्री सीताराम यज्ञ सह विवाह महोत्सव के तीसरे दिन गुरुवार को राम लक्षण व वशिष्ठ मुनि के साथ नगर परिक्रमा प्रारंभ हो गया।
इस मौके पर भूदेव स्थान मंदिर से निकली श्री सीताराम (Shriram Sita Vivah Utsav) की डोली के साथ नगर परिक्रमा में सैकड़ों साधु-संतों व श्रद्धालु साथ चल रहे थे।
यह नगर परिक्रमा भूदेवस्थान से चलकर ग्वालकुंज साथीचौक शंकर चौक गणपति बाजार महावीर बाजार गांधीचौक जाले हाट ब्रह्मस्थान एवम जाले स्थित माता जालेश्वर स्थान मंदिर का परिक्रमा कर भूदेवस्थान पहुंचा।
नगर परिक्रमा के दौरान स्थानीय प्रत्येक घर से श्रद्धालु भगवान श्रीराम की की डोली का पूजा आरती कर रहे थे। नजर परिक्रमा के अवसर पर विशेष रथ में भगवान श्री सीताराम वशिष्ठ मुनि के साथ बिराजे थे।
यह दृश्य बड़ा ही मनोरम दृश्य उपस्थित कर रहा था। यज्ञ महोत्सव समिति के अध्यक्ष रंजन यादव  एवं विरवल यादव ने बताया की मंगलवार से आयोजित यज्ञ में सपूर्ण रामायण पाठ, बुधवार को सीताराम व पारायण गुरुवार को रात्रि श्री सीताराम यज्ञ एवम शुक्रवार को भगवान श्रीराम कलेवा आयोजित होगा। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों साधु-संत और श्रद्धालु यज्ञ महोत्सव में भाग ले रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें:  Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर शिव कृपा से बन रहा लक्ष्मी नारायण राजयोग, जानें इसका राशियों पर प्रभाव
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bollywood Romantic Movies: ये हैं वो फ़िल्में, जिन्होंने सिखाया प्यार का असली मतलब!

Bollywood Romantic Movies: जब इश्क का सुरूर छाने लगे और दिल की धड़कनें बेकाबू...

नई Honda CB750 Hornet: अब एक लाख रुपये तक की बंपर छूट के साथ उपलब्ध!

Honda CB750 Hornet: क्या आप एक ऐसी दमदार नेकेड स्ट्रीटफाइटर बाइक की तलाश में...

Tej Pratap Yadav पर जानलेवा साजिश का खुलासा: राजद नेता ने कहा- राजनीति में रचते रहते हैं षड्यंत्र

Tej Pratap Yadav: बिहार की राजनीति में नया भूचाल Tej Pratap Yadav: राजनीति का अखाड़ा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें