back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

दरभंगा के 10 ओवरब्रिज निर्माण में आई तेजी, दरभंगा रेलवे स्टेशन होगा विश्व स्तरीय, लहेरियासराय स्टेशन जल्द दिखेगा नए लुक में, मिथिलाक्षर में रेलवे स्टेशनों के लिखे जाएंगें नाम

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रभंगा। दरभंगा के सभी दस रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके निमित रेलवे की ओर से जीएडी अनुमोदित कर बीआरपीएनएनएल को भेज दिया गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

कार्य के शीघ्र निष्पादन के लिए रेलवे प्रयत्नशील है। यह बात सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने (Overbridge construction accelerated) कही।

- Advertisement -

सांसद श्री ठाकुर पूर्व मध्य रेल, समस्तीपुर मंडल के मंडल समिति वर्ष 2019-24 के सांसदों की द्वितीय बैठक में सम्मलित होकर यात्री सुविधाओं एवं रेल विकास परियोजनाओं संबंधित विभिन्न विषयों को रखा।

सांसद डॉ.ठाकुर ने कहा
मिथिला क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर मिथिलाक्षर में नाम लिखे जाने के लिए रेलवे की ओर से सकारात्मक पहल करते हुए राज्य सरकार एवं रेलवे परामर्श दात्री समिति से मंतव्य मांगा गया है।

सांसद ने कहा कि जल्द ही लहेरियासराय स्टेशन का जल्द ही एक नए रूप में लोगों के सामने होगा, स्टेशन पर उच्च स्तर प्लेटफॉर्म के साथ नए स्टेशन भवन एवं प्रतीक्षालय का निर्माण किया जा रहा है, बीते दिनों उपरगामी पुल का उद्घाटन भी किया गया है।

इसके साथ साथ स्टेशन के बाहरी व सर्कुलेटिंग एरिया एवं प्लेटफार्म सतह के विकास के लिए लगभग 2.5 करोड़ का कार्य स्वीकृत है। उन्होंने कहा कि जाम की समस्या के निदान हेतु लहेरियासराय रैक प्वाइंट से पंडासराय गुमती(मुख्य सड़क) तक एप्रोच सड़क का निर्माण किया जाएगा ताकि ट्रकों का आवागमन निर्बाध रूप से हो सके।

सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि सकरी हसनपुर परियोजना पूर्ण करने की दिशा में विभाग तत्पर है, इसके निमित कुशेश्वरस्थान से हसनपुर का कार्य मार्च 2023 तक पूर्ण किये जाने की संभावना है वहीं पक्षी अभयारण्य के कारण बाधित हरनगर से कुशेश्वरस्थान(8 किलोमीटर) के कार्य के निष्पादन हेतु वन विभाग, बिहार सरकार से वार्ता की जा रही है ताकि इस परियोजना को पूर्ण करने में और विलंब ना हो।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में PM SHRI Scheme और नवोदय के छात्रों ने जाना 'ब्लैक डायमंड' मखाना का राज, पढ़िए... शैक्षणिक भ्रमण, बैगलेस डे और ज्ञानवर्धक बातें

उन्होंने कहा कि दरभंगा से मुज्जफरपुर, कुशेश्वरस्थान से सहरसा रेलखंड का निर्माण कार्य प्रक्रियाधीन है, वहीं दरभंगा से सहरसा तक सकरी- निर्मली- सरायगढ़- सुपौल होते हुए अप्रैल 2022 तक कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दरभंगा- सीतामढ़ी- रक्सौल- नरकटियागंज के दोहरीकरण हेतु कार्य किया जा रहा है, डीपीआर का कार्य प्रगति पर है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: अपहृत किशोर की बरामदगी... पुलिस ने 8 दिनों बाद सुलझाई गुत्थी, पढ़िए शिवम और मोबाइल का स्विच ऑफ -ऑन

सांसद ने कहा कि जल निकासी हेतु फाटक संख्या 18 पंडासराय गुमती से फाटक संख्या 28 कंगवा गुमती तक नाला निर्माण हेतु आवश्यक एनओसी और प्राक्कलन पर सक्षम अधिकारी द्वारा अनुमोदित कर निर्माण कार्य हेतु भेज दिया गया है, इसका निर्माण किया नगर निगम की ओर से किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि लहेरियासराय स्टेशन पर लो कॉस्ट ओवरब्रिज निर्माण हेतु विभागीय स्तर पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।

सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि रेल भूमि विकास प्राधिकरण(आरएलडीए) की ओर से दरभंगा स्टेशन को विश्व स्तरीय स्टेशन बनाया जाना प्रस्तावित है, जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जयनगर से वर्दीवास(नेपाल) तक रेल परिचालन शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा, भारतीय रेल की तरफ से सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गयी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: संस्कृत विश्वविद्यालय में लौटा 'मिनी इंडिया', 7 दिन के कैंप से लौटकर छात्रों ने सुनाए एकता के अविस्मरणीय किस्से

सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि दरभंगा स्टेशन पर सेल्फ ऑपरेटेड अनारक्षित टिकट(एटीभीएम) कार्य प्रगति पर है, मशीन लगाया जा चुका है तथा शीघ्र ही संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिथिला के सुप्रसिद्ध भोजन चूड़ा-दही को मेन्यू में शामिल करने हेतु विभाग तत्पर है, इसके लिए आईआरसीटीसी को प्रस्ताव भी भेजा गया है।

श्री ठाकुर ने कहा कि दरभंगा, मधुबनी सहित मिथिला क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर मैथिली में उद्घोषणा प्रारंभ की जाए। उन्होंने बैठक में नवादा गांव के पास जगदम्बा हाल्ट के निर्माण करने हेतु आवश्यक कदम उठाने को भी कहा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी: Free Fire MAX Redeem Codes से पाएं एक्सक्लूसिव उपहार!

Free Fire MAX Redeem Codes: गेमिंग की दुनिया में रोमांच और पुरस्कारों का सिलसिला...

Mahashivratri: एक शिकारी की अनजानी शिव भक्ति से बदली जिंदगी

Mahashivratri: अध्यात्म और भक्ति का अद्भुत पर्व महाशिवरात्रि, भगवान शिव और देवी पार्वती के...

भारतीय क्रिकेट टीम: पाकिस्तान महामुकाबले से पहले मोबाइल का ‘सीक्रेट’ प्लान!

Indian Cricket Team: फैंस का उत्साह चरम पर है! आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें