spot_img

बेतिया मेडिकल कॉलेज में इंटर्न छात्र और कर्मचारियों के बीच खूनी झड़प, अस्पताल में तोड़फोड़, घंटों इमरजेंसी में भी बवाल, कर्मियों को लाठी-डंडे और ईंट पत्थर से पीटा

spot_img
- Advertisement -

बिहार के बेतिया स्थित गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में गुरुवार को इंटर्न मेडिकल स्टूडेंट्स और नर्सिंग स्टाफ के बीच जमकर मारपीट हुई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इंटर्न छात्रों ने मेल जीएनएम और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को जमकर पीटा। इससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इंटर्न छात्रों ने इमरजेंसी में भी बवाल किया और तोड़फोड़ किया।  जिसकी वजह से मरीजों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

- Advertisement -

कई घंटों अस्पताल परिसर रण क्षेत्र बना रहा। यहां एमबीबीएस के इंटर्न छात्रों की गुंडई देखने को मिली। जहां इंटर्न छात्रों ने जीएनएम मेल स्टाफ से लेकर चतुर्थवर्गीय कर्मियों को लाठी-डंडे और ईट पत्थर से पीटा। इस दौरान जमकर मारपीट भी हुई। इसमें महिला समेत नौ लोग घायल हो गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच एक मरीज को भर्ती कराने को लेकर विवाद हुआ। धीरे धीरे झड़प में बदल गया।  इस घटना में मेडिकल छात्र और नर्सिंग स्टाफ के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई।

बेतिया मेडिकल कॉलेज में इंटर्न छात्र और कर्मचारियों के बीच खूनी झड़प, अस्पताल में तोड़फोड़, घंटों इमरजेंसी में भी बवाल, कर्मियों को लाठी-डंडे और ईंट पत्थर से पीटा
बेतिया मेडिकल कॉलेज में इंटर्न छात्र और कर्मचारियों के बीच खूनी झड़प, अस्पताल में तोड़फोड़, घंटों इमरजेंसी में भी बवाल, कर्मियों को लाठी-डंडे और ईंट पत्थर से पीटा

इस घटना में अस्पताल के तीन कर्मचारी जख्मी हो गए जिनका इलाज अस्पताल के इमर्जेंसी  में चल रहा है। कई छात्र भी घायल हुए हैं। तीन लोगों की हालत गंभीर को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अस्पताल परिसर में हुए बवाल के दौरान न्यूज कवर कर रहे मीडिया कर्मियों का भी मोबाइल छीन लिया गया और उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया।

जानकारी मिल रही है कि एक मरीज को भर्ती करने के दौरान चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों और एक इंटर्न छात्र के बीच बहस हो गई । धीरे धीरे सभी  छात्र जुट गए और उसके साथ मारपीट कर दी।  उसके बाद दोनों तरफ से लोग आपस में भिड़ गए।

अस्पताल के उपाधीक्षक श्रीकांत तिवारी ने पुलिस प्रशासन को मामले की सूचना दी।  सूचना मिलने पर एसडीओ सदर के साथ भारी संख्या में पुलिस बल अस्पताल परिसर पहुंच गई। इस बीच मामले का कवरेज करने गए मीडिया कर्मियों के साथ भी दुर्व्यवहार की खबरें हैं।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और कैंपस में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। उपाधीक्षक डॉ. श्रीकांत तिवारी ने कहा है कि मामले की जांच कराई जा रही है। घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में स्वास्थ्य क्रांति! अब हर जिला अस्पताल बनेगा सुपर स्पेशियलिटी, 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों पर CCTV की निगरानी | स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

Bihar Health Services: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बड़ा ऐलान किया है। अब सभी जिला अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी बनेंगे और 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों क#BiharHealth,#SuperSpecialityHospital,#HealthMinisterNishant

बिहार सिपाही भर्ती: लाखों की डील का खुलासा, बड़े सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार, लाखों की डील, ब्लैंक चेक का खेल और...

Bihar Recruitment Exam: खगड़िया में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने केंद्राधीक्षक, शिक्षक और सॉल्वर गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो लाखो#BiharRecruitmentExam,#KhagariaPolice,#SolverGang

पंचायत चुनाव पर आया बड़ा ऐलान: अब नहीं बदलेगी पंचायतों की…

Bihar Panchayat Election: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि इस बार परिसीमन नहीं होगा, जिससे लाखों उम्मी#BiharPanchayatElection,#DeepakPrakash,#PanchayatiRaj

गया में मोमोज बेचने वाला निकला हैवान! 10 अश्लील वीडियो VIRAL, कई युवतियां शिकार, FIR दर्ज

Gaya News: गया के बांकेबाजार में एक मोमोज विक्रेता रेहान के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है। उस पर 10 अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है।#GayaNews,#BankebazarCrime,#POCSOAct