back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

दरभंगा में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के निबंधन की तिथि बढ़ी,

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रभंगा। जिला खेल पदाधिकारी, दरभंगा विजय कुमार पंडित द्वारा प्रेस विज्ञप्ति निर्गत करते हुए बताया कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, बिहार, पटना तथा जिला प्रशासन, दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 24-28  फरवरी 2022 तक नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में आयोजित होगी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के लिए (Sports competition registration date extended) इस प्रतियोगिता में क्रिकेट अण्डर-14 बालक वर्ग/बैडमिंटन बालिका  तथा फुटबॉल बालक, बालिका तीनों आयु वर्ग की प्रतियोगिता 24 फरवरी 2022 को ही नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में सम्पन्न की जायेगी।

- Advertisement -

इसके साथ ही 26 फरवरी 2022 को बैडिंमंटन  बालक, वॉलीवॉल (बालक,बालिका), कराटे (बालक/बालिका), हैण्डबाल (बालक,बालिका) तीनों आयु वर्ग तथा कबड़डी बालक, बालिका अण्डर -17, कुश्ती बालक अण्डर- 14,17 एवं अंडर-19 / खो-खो (बालक/बालिका) अण्डर 14 एवं अंडर-17 आयु वर्ग में, जबकि 27 फरवरी 2022 को कबड्डी

यह भी पढ़ें:  Sanjay Saraogi Mother Passes Away: दरभंगा MLA, BJP अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, CM Nitish ने किया फोन

(बालक/बालिका) अण्डर -19, एथलेटिक्स (बालक/बालिका) अण्डर- 19, वुशु (बालक,बालिका) अण्डर- 17/19 , क्रिकेट बालक अण्डर-19  आयु वर्ग में एवं 28 फरवरी 2022 को कबड्डी (बालक,बालिका) अण्डर- 14 , एथलेटिक्स  (बालक,बालिका) अण्डर- 14 , ताईक्वाण्डो (बालक,बालिका) अण्डर- 14/17/19 आयु वर्ग की प्रतियोगिता समयानुसार नेहरू स्टेडियम व नेहरू स्टेडियम के इंडोर हॉल में संपन्न होगी।

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में तीनों आयु वर्ग अण्डर- 14/17/19 के (बालक बालिका) लिए उम्र की गणना 31.12.2021 को अण्डर 14/17/19 वर्ष होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि कक्षा 06 से लेकर 12वीं तक बालक, बालिका मध्य, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक, कस्तुरबा गांधी, निजी विद्यालय (यथा CBSE/ICSE) से मान्यता प्राप्त विद्यालय आदि भाग ले सकते हैं।

सभी विधा व सभी आयुवर्ग के खिलाड़ियों को योग्यता प्रमाण-पत्र, विगत वर्ष का अंक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, उम्र प्रमाण पत्र की छायाप्रति पूर्णरूपेण प्रपत्र में भरकर अग्रसारण प्रमाण-पत्र के साथ विद्यालय प्रधान/प्रभारी सहायक शिक्षक/नामित सहायक शिक्षक के माध्यम से 24 फरवरी 2022 तक जिला खेल कार्यालय नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में जमा करना अनिवार्य होगा, अन्यथा प्रतिभागिता सम्भव नहीं होगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: गलमा धाम में शिव-पार्वती विवाह की धूम, जानिए Mahashivratri पर कब निकलेगी भोलेनाथ की बारात और क्या है रुद्राभिषेक का समय

उन्होंने कहा कि जिले में कोविड का प्रसार कम होने के बाद खेल गतिविधि तेज हो चुकी है। प्रशासनिक स्तर पर इसमें भी काफी गतिशीलता देखी जा रही है, वहीं इसके लिए जिले में सभी खेल संगठनों की सक्रियता बढ़ गयी है। मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के खेल विधाओं के प्रतिभागियों के भी अपनी प्रशिक्षण की गतिविधि तेज कर दिया गया है। निबंधन तिथि का विस्तार दिनांक 24.02.2022 तक कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सेंट्रल बैंक ने दरभंगा में खोला अपना खजाना, 3400 समूहों को बांटा 26 करोड़ का लोन, खिल उठे लाभार्थियों के चेहरे

इसके साथ ही सभी विद्यालय को अपना लिखित बैनर लाना आनिवार्य होगा। हर विधा के खिलाड़ियों की संख्या अलग-अलग निर्धारित है तथा सभी खिलाड़ी अपने ड्रेस कोड में ही प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Rashifal: 14 फरवरी 2026 का दैनिक ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत लीला में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का...

14 फरवरी 2026 का विस्तृत पंचांग और हनुमान जी की कृपा

Aaj Ka Panchang: वैदिक ज्योतिष और सनातन धर्म की गहरी परंपराओं में पंचांग का...

T20 World Cup 2026: क्या भारतीय क्रिकेट के लिए बन रहा है ऐतिहासिक संयोग?

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के दिलों में एक बार फिर उम्मीदों...

Rohit Shetty फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: पुणे से मुंबई तक ऐसे बिछाया गया था जाल!

Rohit Shetty News: बॉलीवुड के सिंघम डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें