back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

जाले क्रिकेट प्रीमियर लीग का रोमांच शुरू, पहले मैच में जाले क्रिकेट क्लब ने नानपुर वरदाहा को 2 विकेट से हराया

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले। जाले डिग्री कॉलेज खेल मैदान में जाले क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन-7 का लीग मैच प्रारंभ हो गया। प्रीमियम लीग मैच का उद्घाटन थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय ने क्रिकेट पिच पर बॉल फेंक कर किया।
प्रीमियम लीग मैच के पहले दिन उद्घाटन मैच में जाले इलेवन क्रिकेट क्लब बनाम बरदाहा इलेवन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
जहां जाले ने वरदहा  क्रिकेट क्लब को दो विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बरदाहा की टीम निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 132 रन का विशाल लक्ष्य दिया।
इसका पीछा करने हुए जाले इलेवन टीम ने अपने आखिरी ओवर के आखिरी बॉल पर  133 रन बनाकर मैच जीत लिया। आज के मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जाले क्रिकेट क्लब के मिस्टर शम्शी को दिया गया। इन्होंने 40 रन का योगदान दिया।

जाले के आवास सहायक बर्खास्त

जाले प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत में पदस्थापित आवास सहायक को कार्य में लापरवाही एवं एवम आदेश के अवेलहना के आरोप में प्रखंड विकास पदाधिकारी दीनबंधु दिवाकर द्वारा आवास सहायक के विरुद्ध जिला पदाधिकारी दरभंगा को भेजें कार्य प्रतिवेदन के आधार पर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
इस आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री दीनबंधु दिवाकर ने बताया कि आवास सहायक मनोज कुमार साह लगातार कार्य के प्रति लापरवाह एवं मांगे गए प्रतिवेदन देने में लगातार कोताही बरतने, पंचायत की जनता द्वारा इसके विरुद्ध लगातार भ्रष्टाचार का आरोप संबंधी शिकायतों के आलोक में उन्होंने जिला पदाधिकारी को प्रतिवेदन भेजा था। जिला पदाधिकारी ने उक्त प्रतिवेदन के आलोक में आवास सहायक मनोज कुमार साह को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026: जुनैद सिद्दीकी का पंजा और यूएई की धमाकेदार जीत!
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Rashifal: 14 फरवरी 2026 का दैनिक ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत लीला में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का...

14 फरवरी 2026 का विस्तृत पंचांग और हनुमान जी की कृपा

Aaj Ka Panchang: वैदिक ज्योतिष और सनातन धर्म की गहरी परंपराओं में पंचांग का...

T20 World Cup 2026: क्या भारतीय क्रिकेट के लिए बन रहा है ऐतिहासिक संयोग?

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के दिलों में एक बार फिर उम्मीदों...

Rohit Shetty फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: पुणे से मुंबई तक ऐसे बिछाया गया था जाल!

Rohit Shetty News: बॉलीवुड के सिंघम डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें