back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Bihar Weather Update: बिहार में 72 घंटे बाद बदल जाएगा मौसम, बारिश के भी आसार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार में मौसम करवट लेने वाला है। लगातार तेज पड़ती ठंडक में जहां लोगों को राहत दी है। वहीं अब गर्मी बढ़ने के साथ ही तेज हवा चलने का मौसम आ रहा है। इस सबके बीच अगले 72 घंटे में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। कारण, पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है। इससे अगले तीन दिनों में मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। इस दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, पूर्वा हवा चलने से तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि के आसार हैं।

- Advertisement -

हवा का रुख बदलते ही राज्‍य के कुछ जिलों में हल्‍की बारिश के भी आसार हैं। बारिश थमते ही तापमान धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो जाएगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, बिहार में दो दिनों के अंदर कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

- Advertisement -

बिहार में पूर्वा हवा के साथ-साथ पछुआ हवा (Weather Update Of Bihar) प्रभाव बना हुआ है। इससे आने वाले दो से तीन दिनों तक इसका प्रभाव बना रहेगा। पर्वतीय राज्यों से आ रही उत्तर पछुआ हवा से राजधानी पटना सहित कई जिलों में मौसम शुष्क होने के साथ पारे में कोई खास परिर्वतन नहीं होगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bangladesh Election: बांग्लादेश में BNP की प्रचंड जीत, PM Modi ने तारिक रहमान को दी बधाई

वहीं पूर्वा हवा चलने से तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि होने की संभावना हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना (Patna Meteorological Center) कि मानें तो हवा का रुख बदलते ही बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

गुरुवार रात के तापमान में आंशिक परिवर्तन देखने को मिला। प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवाह 8-10 किमी प्रतिघंटा है। वहीं, 8.7 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का ठंडा शहर रहा। राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 27.9 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म बक्सर रहा। वहीं, प्रदेश का न्यूनतम तापमान 10-12 और अधिकतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

वहीं, प्रदेश में 20 फरवरी को कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इसके बाद आसमान साफ रहने की संभावना है। विज्ञान केंद्र के अनुसार, पछुआ हवा का प्रभाव बने होने से दो से तीन दिनों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, रात के तापमान में अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आने के आसार हैं। हालांकि, हवा का रुख बदलते ही बिहार के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

एक लाख की Bike Sales पर डीलर कितना कमाते हैं?

Bike Sales: क्या आपने कभी सोचा है कि जब आप अपने सपनों की नई...

आज का राशिफल: 14 फरवरी 2026 का विस्तृत ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों में ग्रहों की चाल का हमारे जीवन...

महाशिवरात्रि 2026: शिव कृपा से बन रहा लक्ष्मी नारायण राजयोग, जानें इसका राशियों पर प्रभाव

Mahashivratri 2026: फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी को पड़ने वाली महाशिवरात्रि का पर्व भगवान...

सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा पर ₹18,500 की बंपर बचत: ग्राहकों के लिए खास मौका

Samsung Galaxy S25 Ultra: स्मार्टफोन की दुनिया में प्रीमियम सेगमेंट हमेशा से ग्राहकों के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें