spot_img

CM Nitish Meets Prashant Kishore: सीएम नीतीश कुमार की दिल्ली में PK से मुलाकात, कहा-आज का अपना नाता नहीं है, मगर लोग तो पूछेंगे ही मुलाकात हुई क्या बात हुई…तेजस्वी पर तंज, झारखंड भाषा विवाद पर दो टूक

spot_img
- Advertisement -

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आजकल दिल्ली प्रवास पर हैं। लंबे अरसे के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बीच मुलाकात हुई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

प्रशांत किशोर से मुलाकात को लेकर सीएम नीतीश ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रशांत से हमारे पुराने संबंध है। आज भी हमारे उनके साथ संबंध अच्छे हैं।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

मीडिया ने जब सीएम नीतीश कुमार से इस मुलाकात को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर से हमारे पुराने संबंध रहे हैं। हालांकि प्रशांत किशोर के साथ मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर बात हुई, इस सवाल के जवाब पर सीएम नीतीश ने कुछ नहीं कहा।

सीएम ने कहा कि बिहार में हमारी पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। हम सब एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर से मुलाकात का कोई खास मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। यह पूछे जाने पर कि प्रशांत किशोर की क्या वापसी संभव है? नीतीश कुमार ने कहा कि यह रिश्ता आज का नहीं है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हेमंत सरकार के फैसले पर सख्त ऐतराज जताया है। सीएम नीतीश ने कहा कि एक परिवार की तरह दोनों राज्य हैं। भले ही अलग होकर झारखंड का गठन हुआ। झारखंड के अंदर भोजपुरी और मगही ही बोलने वाले लोगों की बड़ी तादाद है। बिहार में भी यही बात लागू होती है लेकिन पता नहीं झारखंड सरकार क्यों इस तरह का फैसला कर रही है।

सीएम नीतीश ने कहा है कि बिहार और झारखंड की सीमा से सटे अलग-अलग इलाकों में मगही और भोजपुरी बोली जाती है। भोजपुरी बोलने वाले लोगों की तादाद कहीं ज्यादा है। बगही भी झारखंड में बोली जाती है। यूपी से लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में भोजपुरी बोलने वाले लोग हैं। पता नहीं हेमंत सरकार किस तरह का फैसला कर रही है। नीतीश कुमार ने कहा कि इस फैसले से झारखंड की सरकार को खुद नुकसान होगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के अंदर किसी भी तरह के गतिरोध और विवाद को भी सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां कुछ भी इधर-उधर नहीं हैं, जो लोग भी गलतफहमी पाले बैठे हैं उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि पार्टी में सब लोग एकजुट हैं। हालांकि, सीएम ने सदस्यता अभियान को लेकर एक बात स्पष्ट कर दी कि समय पर ही इसे शुरू किया जाएगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष इसे लेकर फैसला करेंगे। आरसीपी सिंह से मुलाकात को लेकर जब सवाल हुआ तो नीतीश ने हंसते हुए यह जवाब दिया कि आरसीपी सिंह उनकी ही पार्टी के नेता हैं तो मुलाकात क्यों नहीं होगी।

सीएम ने तेजस्वी पर कसा तंज
प्रशांत किशोर से मुलाकात के संबंध में उन्होंने कहा, अरे बेचारा प्रशांत किशोर से कोई आज का संबंध थोड़ी है।  मुलाकात का कोई खास मतलब नहीं है। वहीं, बिहार विधानसभा में स्तंभ पर स्वस्तिक चिह्न बनाए जाने को लेकर तेजस्वी द्वारा किए गए वार पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। जानकारी मिलेगी तो करेंगे ही। वहां के स्पीकर हैं वो ही सारा कुछ देखते हैं तो वो करेंगे। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि पता नहीं अपने मन से कौन कौन सा ट्वीट आज कल करते रहते हैं। खुद करते हैं या दूसरे से कराते हैं ये भी समझ नहीं आता।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Biroul News बिरौल में हद पार! CO से अभद्रता, चैंबर में जबरन घुसने की कोशिश – सरकारी काम में बाधा, हाईप्रोफाइल FIR

Darbhanga Biroul News: दरभंगा के बिरौल अंचल कार्यालय में सरकारी काम में बाधा डालने और अंचलाधिकारी सरिता रानी से अभद्रता करने के आरोप में पूर्व प्रखंड प्रमुख हरेराम आचार्य पर FIR दर्ज #DarbhangaBiroulNews,#HareRamAcharyaFIR,#BiharPolice

दर्दनाक! दरभंगा में नदी में डूबा किशोर, मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ |भैंस चराकर लौटते समय हुआ हादसा

Darbhanga News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में कमला बलान नदी में डूबने से 15 वर्षीय छात्र पिंकेश कुमार की मौत हो गई। भैंस चराकर लौटते समय पैर फिसलने से यह हादसा हुआ, जिससे गांव मे #DarbhangaNews,#BiharAccident,#KamalaBalanRiver

Darbhanga Elevated Road दरभंगा में एलिवेटेड रोड पर बड़ा अपडेट! DM Kaushal ने खुद पहुंचकर लिया जायजा, जनता को मिलेगी राहत?

Darbhanga Elevated Road: दरभंगा में बन रहे एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया, स #DarbhangaNews,#ElevatedRoad,#BiharDevelopment

Darbhanga Health: दरभंगा सदर अस्पताल में DM Kaushal का सीधा एक्शन! अब एक सप्ताह में मिलेंगी ये 6 नई स्वास्थ्य सेवाएं

Darbhanga Health: दरभंगा के सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में अब मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने संस्थागत प्रसव, सिजेरियन, शिशु चिकित्सा, हड्डी रोग औ #DarbhangaHealth,#BiharNews,#SadarHospital