

भागलपुर जिले के सजौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनगंज गांव स्थित सरकारी विद्यालय के प्रांगण में रविवार को जुआ खेलने के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान 28 वर्षीय जय किशोर मंडल को ईंट पत्थर से कूच कर घायल कर दिया।
- Advertisement -
घटना के बाद परिजन उसे प्राथमिक उपचार के लिए रतनगंज हॉस्पिटल ले गए। परंतु वहां के चिकित्सक ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। मायागंज अस्पताल जाने के दौरान ही उसकी मृत्यु हो गई।
- Advertisement -
- Advertisement -
मृतक रतनगंज का रहने वाला भगवान तांती का पुत्र दिहाड़ी मजदूरी करता था। उसकी शादी 2016 में ही हुई थी। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। उधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
- Advertisement -




