spot_img

बिहार के मुजफ्फरपुर में चाय पीते समय निगल लिया कांच का गिलास, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाला पेट में टूट चुका कांच का गिलास

spot_img
- Advertisement -

बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर से एक अजीबोगरीब खबर (A strange news from Muzaffarpur, Bihar) आ रही है। यहां एक शख्स ने चाय पीने के दौरान पूरा शीशे का गिलास ही निगल लिया। इसके बाद उसके पेट में कुछ कुछ अजीब होने लगा। जिले के मामला माड़ीपुर के निजी अस्पताल (Muzaffarpur Doctor) का है। जहां वैशाली जिले (Vaishali) के महुआ क्षेत्र के 55 वर्षीय एक मरीज का ऑपरेशन कर उसके पेट से टूटा-फुटा गिलास डॉक्टरों की टीम ने बाहर निकाला है। फिर क्या हुआ पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

 

- Advertisement -

करने वाले चिकित्सकों की टीम का नेतृत्व करने वाले डॉ. महमुदुल हसन ने बताया कि उक्त मरीज के अल्ट्रासाउंड और एक्सरे रिपोर्ट से पता चला था कि उसकी आंतों में कुछ गंभीर गड़बड़ी थी।

- Advertisement -

मीडिया के साथ ऑपरेशन और उससे पहले लिए गए एक्सरे का एक वीडियो फुटेज साझा करते हुए हसन ने कहा, ”कांच का गिलास उक्त मरीज के शरीर के भीतर कैसे पहुंचा, यह अभी तक एक रहस्य बना हुआ है लेकिन ऑपरेशन के दौरान कांच का ग्लास थोड़ा टूटने के बाद भी डॉक्टरों ने सुरक्षित निकाला है।

बिहार में अब गांवों में भी सफाई कर्मी घर-घर जाकर करेंगे कचरा संग्रह, मिलेगी सभी मुखिया को नई जवाबदेही

डॉक्टरों ने कहा,
”जब हमने पूछा तो मरीज ने कहा है कि उसने चाय पीते समय गिलास निगल लिया है। हालांकि, यह कोई ठोस व्याख्या नहीं है। इंसान की भोजन नली ऐसी किसी वस्तु के प्रवेश करने के लिए बहुत संकरी है यह तर्क गलत है।” डॉ. हसन के मुताबिक, शुरू में एक एंडोस्कोपिक प्रक्रिया के जरिये कांच के गिलास को मलाशय से बाहर निकालने का प्रयास किया गया था, लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिली, लिहाजा हमें ऑपरेशन करना पड़ा और मरीज की आंत की दीवार चीरकर गिलास निकालना पड़ा।

बिहार के मुजफ्फरपुर में चाय पीते समय निगल लिया कांच का गिलास, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाला पेट में टूट चुका कांच का गिलास
बिहार के मुजफ्फरपुर में चाय पीते समय निगल लिया कांच का गिलास, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाला पेट में टूट चुका कांच का गिलास

मरीज की हालत है अब स्थिर
डॉक्टर ने कहा, ”उक्त मरीज अब स्थिर है।ठीक होने में थोड़ा समय लगने की संभावना है, क्योंकि सर्जरी के बाद मलाशय को ठीक कर दिया गया है और एक फिस्टुलर ओपनिंग बनाई गई है, जिसके माध्यम से वह मलत्याग कर सकता है।”

हसन के अनुसार, कुछ महीनों में मरीज के पेट के ठीक होने की उम्मीद है, जिसके बाद हम फिस्टुला को बंद कर देंगे और उसकी आंतें सामान्य रूप से काम करने लगेंगी। हालांकि, ऑपरेशन के बाद मरीज को होश आ गया था, लेकिन न तो वह और न ही उसके परिवार के सदस्य मीडिया से बात करने को तैयार थे लेकिन डॉक्टरों की माने तो पेट मे कैसे गया है कांच का ग्लास यह रहस्य है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion