

बिहार के मुजफ्फरपुर से लव में धोखा, सेक्स भरपूर और फिर ब्लैकमैलिंग की खबर आ रही है। दरअसल, एक तलाकशुदा महिला बैंक कर्मी के साथ उसी बैंक के एक युवक गौरव कुमार ने महिला से शादी का वादा किया। उसके देह से अपनी भूख मिटाई और फिर जब महिला ने शादी का दबाव डालना शुरू कर दिया तो उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ ब्लैकमैलिंग शुरू कर दी। यहां तक कि महिला से पचपन हजार रुपए भी ऐंठ लिए। मगर परिणाम भी सामने आया, पढ़िए पूरी खबर
बनाकर में तलाकशुदा महिला सहकर्मी का यौन शोषण करने और अश्लील वीडियो बनाकर 55 हजार रुपए ऐंठ लेने वाला बैंककर्मी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी गौरव कुमार ने तलाकशुदा पीड़िता को शादी का झांसा देकर यौन शोषण व दुष्कर्म करता था। नगर थाना पुलिस ने बैंककर्मी गौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों एक ही बैंक में काम करते हैं।
पीड़िता ने बताया कि गौरव कुमार उसके ही बैंक में कार्य करता था। उसने लगातार उससे शादी का दबाव बनाने लगा। इसके झांसे में आकर वह उसके साथ दैहिक संबंध बना लिए। मगर, धीरे-धीरे गौरव उसके साथ ब्लैकमैल करने लगा।
पीड़िता ने बताया कि नवंबर 2018 में गौरव अपनी मां से मिलाने की बात कहकर अपने घर पर ले गया। धोखे से घर में नशे की दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो भी बना लिया। जब वह होश में आयी और इसका विरोध करने लगी तो उसकी मांग में सिंदूर भरकर मंगलसूत्र पहना दिया। कहने लगा कि शादी हो गई। इस तरह उसे पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया।
गौरव ने बाद में कोर्ट मैरेज कर लेने का वादा किया। इस तरह झांसा में रखकर लगातार यौन शोषण करता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपित ने गर्भपात करा दिया। पीड़िता पहले से शादीशुदा थी। उसे एक बच्ची भी थी।
इस मामले में पीड़िता बैंक कर्मी ने अपने सहकर्मी गौरव कुमार के खिलाफ यौन शोषण की एफआईआर अक्टूबर 2021 में दर्ज कराई।
पुलिस को बताया था कि आरोपित उसका अश्लील वीडियो भी बना चुका है। गौरव वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। धमकी देकर गौरव उससे पचपन हजार रुपए भी ऐंठ चुका है। केस की छानबीन का जिम्मा दारोगा बबिता कुमारी को सौंपा गया था। आईओ बबिता कुमारी ने कहा कि पीड़िता व गौरव एक बैंक में काम करते थे। बैंक में ही दोनों में दोस्ती हुई थी। पीड़िता तलाकशुदा थी। इसका फायदा उठाते हुए गौरव ने उससे दोस्ती बढ़ाई। गौरव उसे शादी का झांसा देने लगा।




