back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

दरभंगा में समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा, बुनियाद केंद्र से बदल रही लाभुकों की जिंदगी, किया आह्वान, उठाएं निःशुल्क और दक्ष कर्मियों का लाभ

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रभंगा। सोमवार को बुनियाद केंद्र बहादुरपुर दरभंगा, समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास पुनर्वास और दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र (सीआरसी) पटना एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, दरभंगा के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांगजनों के लिए बुनियाद केंद्र, बहादुरपुर प्रखंड दरभंगा में केंद्र सरकार की एडीपी योजना के अंतर्गत सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

शिविर का उद्घाटन
समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी (Social Welfare Minister Madan Sahni in Darbhanga) की मौजूदगी में किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ।

- Advertisement -

इसमें समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग दरभंगा नेहा कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी बहादुरपुर अलख निरंजन, अंचलाधिकारी बहादुरपुर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बहादुरपुर, कार्यक्रम प्रबंधक एसओपीएसएसयूपीडब्ल्यू सज्जन कुमार, जिला प्रबंधक बुनियाद केंद्र बहादुरपुर दरभंगा गिरीश मोहन शरण तथा बहादुरपुर प्रखंड के प्रमुख तथा अन्य जनप्रतिनिधि गण की उपस्थिति में कार्यक्रम को संपन्न किया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Congress में संगठन चुनाव से पहले बड़ी हलचल, जयपुर से आईं प्रभारी संगीता बेनीवाल ने जानिए क्या कहा, बड़ा बयान

कार्यक्रम के माध्यम से बुनियाद केंद्र की ओर से प्रदत्त निःशुल्क चश्मा एवं श्रवण यंत्र इत्यादि उपकरणों का वितरण  मंत्री मदन सहनी ने किया।

मौके मंत्री मदन सहनी ने कहा
कि बुनियाद केंद्र के सभी तकनीकी कर्मी अत्यंत ही दक्ष है जबकि निजी रूप से क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टरों से सेवा लेना महंगा होता है। जैसे कि फिजियोथेरेपी के लिए प्रतिदिन कम से कम 400 से 500 रुपये देना होता है, जबकि बुनियाद केंद्र की ओर से निःशुल्क फिजियोथेरेपी, आंख जांच, चश्मा वितरण, कान जांच, श्रवण यंत्र का वितरण और सहायक उपकरणों का वितरण बुनियाद केंद्र के माध्यम से किया जा रहा है।

उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों पदाधिकारियों से एवं आए हुए लाभार्थियों से अनुरोध किया कि बुनियाद केंद्र का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें तथा अधिक से अधिक लाभुक इस केंद्र का लाभ उठावें।

शिविर में दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीन छड़ी कृत्रिम अंग आदि उपकरण प्रदान किए गए। जिनमें व्हीलचेयर 06, ट्राई साइकिल-23, छड़ी-01, कृत्रिम अंग-02,चश्मा-131 श्रवण यंत्र-10 शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बागमती घाट पर 'स्वच्छ जल, स्वच्छ मन' की गूंज, संत निरंकारी मिशन के महाअभियान ने बदल दी तस्वीर! पढ़िए...एक जनआंदोलन का स्वरूप

शिविर में बुनियाद केंद्र बहादुरपुर के राम बाबू सहनी जिला लेखापाल, सुधा कुमारी (नेत्र सहायक)  रौशन कुमार (ऑडियोलॉजिस्ट), कैसर रजा (ऑप्टोमेट्रिस्ट), अंजू भारती (केस प्रबंधक) रमेश कुमार पाठक (काउंसलर/क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट), पवन कुमार (मोबिलिटी इंस्ट्रक्टर) अशोक पासवान, वीरेंद्र यादव एवं सीआरसी पटना की टीम में  विनोद कुमार, अजय कुमार, अरिंदम, ललित कुमार, प्रदीप कुमार एवं अक्षय कुमार पाल शामिल थे। शिविर में लगभग 350 दिव्यांग जनों एवं वृद्धजनों ने भाग लिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

8th Pay Commission: डीएसपी की सैलरी में होगा बंपर उछाल, जानें पूरी डिटेल

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! देशभर में लाखों सरकारी कर्मचारियों...

Aaj Ka Rashifal: 23 फरवरी 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों से प्रवाहित होती ऊर्जा और ग्रहों के...

Aaj Ka Panchang: 23 फरवरी 2026, सोमवार का पावन पंचांग

Aaj Ka Panchang: आज 23 फरवरी 2026, सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की भक्ति...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें