back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

दिशा सालियन मौत मामले में सचिन वाझे की काली मर्सिडीज की भूमिका संदेहास्पद, मौत छुपाने के लिए हुई सुशांत सिंह राजपूत की हत्या, काले रंग की कार से लाईं गईं थी दिशा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

भारतीय जनता पार्टी नेता तथा विधायक नीतेश राणे ने कहा कि निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाझे की भूमिका दिशा सालियन मौत मामले में संदेहास्पद रही है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि दिशा सालियन मौत मामले को छिपाने के लिए ही फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की गई थी और दोनों जगह के सबूत मिटा दिए गए थे।

- Advertisement -

नीतेश राणे ने मंगलवार सुबह मीडिया को बताया कि 8 जून 2020 को दिशा सालियन को काली मर्सिडीज से उनके मालाड स्थित घर पार्टी के बाद लाया गया था। इसके बाद मालाड स्थित दिशा सालियन के आवास पर ही रात में उनकी मौत हुई थी। 9 जून 2020 को सचिन वाझे को फिर से मुंबई पुलिस सेवा में बहाल किया गया था।

- Advertisement -

उनका कहना है कि काली मर्सिडीज सचिन वाझे इस्तेमाल करते थे, इसलिए सचिन वाझे की भूमिका संदेहास्पद लग रही है। इस मामले की सही जानकारी सुशांत सिंह राजपूत को मिल चुकी थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  रक्षा प्रमुख अनिल चौहान ने खोले भारत चीन संबंध पर पंचशील समझौते के अनछुए पहलू... पढ़िए स्वतंत्रता के बाद भारत

इसी वजह से दिशा सालियन मौत मामले को छिपाने के लिए 14 जून 2020 को सुशांत की भी हत्या कर दी गई। सुशांत के बांद्रा स्थित आवास पर सीसीटीवी कैमरा 13 जून से ही बंद था। दिशा सालियन के आवास पर बिल्डिंग के आगंतुक रजिस्टर का 8 जून का पन्ना ही फाड़ दिया गया है।

उनका कहना है कि दिशा सालियन के साथ रहने वाला रोहित राय मामले में क्यों नहीं बोल रहा है। इससे इन दोनों मामलों में दोनों की हत्या किए जाने का संदेह अपने आप उपस्थित हो रहा है। इन दोनों मामलों की छानबीन जांच एजेंसियों को करना चाहिए।

नीतेश राणे ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने पिछले सप्ताह जब इस मामले का पर्दाफाश किया, तो महापौर किशोरी पेडणेकर की शिकायत पर राज्य महिला आयोग ने इस मामले की रिपोर्ट 48 घंटे में सौंपने का आदेश मालवणी पुलिस स्टेशन को सौंपने का आदेश जारी किया है।

इस मामले में मालवणी पुलिस स्टेशन की भूमिका संदेहास्पद रही है, इसी वजह से यह मामला सेंट्रल इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपा गया था। इसलिए मालवणी पुलिस स्टेशन की जांच रिपोर्ट महत्वहीन है और इस रिपोर्ट के आधार पर राज्य महिला आयोग कार्रवाई करने जा रही है, जो तथ्य से परे है।

यह भी पढ़ें:  India-US Trade Deal: किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे राहुल गांधी – शिवराज चौहान

उल्लेखनीय है कि दिशा सालियन फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थी। दिशा सालियन की बिल्डिंग से गिरने पर 8 जून को मौत हुई थी। जबकि सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून 2020 को उनके बांद्रा स्थित आवास पर हुई थी। इन दोनों मामलों की जांच सीबीआई कर रही है और अभी तक सीबीआई दोनों मामलों में मौत के कारणों का पता नहीं लगा सकी है। नीतेश राणे की नई जानकारी के बाद मामले की नए सिरे से जांच की संभावना जताई जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जियो पोस्टपेड प्लान: अब 349 रुपये में पाएं असीमित फायदे और हॉटस्टार

Jio Postpaid Plan: भारतीय दूरसंचार बाजार में प्रतिस्पर्धी माहौल के बीच, रिलायंस जियो ने...

NEET Admission: एक छात्र का संघर्ष, जिसने सुप्रीम कोर्ट में जीती मेडिकल सीट

NEET Admission: जबलपुर के एक छोटे से शहर से निकलकर अथर्व नाम के एक...

Hyundai Venue: नई खूबियां और ग्राहकों का अटूट विश्वास!

Hyundai Venue: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट हमेशा से ग्राहकों के बीच...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें