

बेनीपुर। बहेड़ा थाना क्षेत्र के बसुहाम मध्य विद्यालय के शौचालय से सोमवार को बरामद नेपाली देशी शराब के मामले में पुलिस ने चार कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष सुरेश कुमार राम
ने बताया कि सोमवार को उक्त विद्यालय के शौचालय से 14 बोड़ी में बंद 500 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद किया गया था।
ने बताया कि सोमवार को उक्त विद्यालय के शौचालय से 14 बोड़ी में बंद 500 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद किया गया था।
इसमें पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक कारोबारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छापामारी करते हुए बसुहाम गांव से शंकर पूर्वे, उमेश पूर्वे, एवं बहेड़ा छोटी बाजार से बैजनाथ महतो, अशोक महतो को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इस कांड में दो मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है।
इसमें 20 लीटर देशी नेपाली शराब एवं दो लीटर विदेशी शराब भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि बांकी बचे कारोबारी के गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
- Advertisement -
वहीं दूसरी ओर बहेड़ा थाना कांड संख्या 331/21 के शराब मामले के नामजद आरोपी मझौड़ा गांव के दिलीप ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बेनीपुर में मुख्य सड़क के किनारे हो रहे मांस,मूर्गा की बिक्री पर रोक लगाने की मांग मातृभूमि सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष अर्जून ठाकुर ने एसडीओ को आवेदन देकर किया है।
दिये आवेदन में उन्होंने लिखा है कि भरत चौक से लेकर धरौड़ा चौक तक मुख्य सड़क के किनारे खुले में इस तरह मांस काटकर बेचने के कारण रास्ते से गुजरने वाले राहगीर व स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे को कठिनाइयों का सामना रोजाना करना पड़ रहा है। साथ ही मांस का लोठरी खुले में सड़क से सटा कर फेंके जाने के कारण संक्रमण व महामारी फैलने का प्रबल संभावना बना रहता है। जिसके कारण दुर्गन्ध से वातावरण वहां का प्रदूषित हो रहा है।
- Advertisement -


