back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

दरभंगा के बेनीपुर में खुलेंगे केंद्रीय विद्यालय, स्थल का चयन, हाईकमान को भेजी गई रिपोर्ट

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेनीपुर। जिले के लिए प्रस्तावित तीसरे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए अनुमंडल पदाधिकारी शंभू नाथ झा ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के बलनी गांव अवस्थित कौशर सिसैला चौर का स्थल निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन करते हुए इसका विस्तृत प्रतिवेदन अपर समाहर्ता दरभंगा को भेज दिया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जिले में दो केंद्रीय विद्यालय स्थापना (Kendriya Vidyalaya will open in Benipur of Darbhanga) के बाद गत वर्ष केंद्र सरकार द्वारा 100 केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की घोषणा के बाद स्थानीय सांसद गोपालजी ठाकुर के पहल पर केंद्रीय विद्यालय बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र में खोलने का निर्णय लिया गया था।

- Advertisement -

इसके लिए पांच एकड़ भूमि चयन का कार्य महीनों से लंबित चल रहा था। उक्त परिपेक्ष में अपर समाहर्ता दरभंगा ने अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर से प्रस्तावित भूमि का भौतिक सत्यापन कर विस्तृत प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया था।

उक्त निर्देश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी श्री झा ने प्रभारी भूमि सुधार उप समाहर्ता रवि प्रकाश के साथ प्रखंड क्षेत्र के बलनी गांव अवस्थित कौशर सिसैला चौर का स्थल निरीक्षण किया । लेकिन उक्त भूमि में केंद्रीय विद्यालय का निर्माण होने पर अभी भी संशय कायम है।

कारण, उक्त भूमि लगभग 65 एकड़ बिहार सरकार के अधीनस्थ जलकर सैरात में शामिल है। जिसमें कुछ भूखंड नगर परिषद के कचरा डम्पिंग एवं कचरा ठोस प्रबंधन नीति के तहत आवंटित की जा चुकी है। शेष भूमि में 5 से 6 फीट तक जल जमाव की स्थिति रहती है। जिसके कारण पूर्व में यहां से पावर ग्रिड स्टेशन का भी निर्माण कार्य रोक दिया गया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

इस हफ्ते लॉन्च हुई Maruti Suzuki e-Vitara समेत ये शानदार कारें, देखें पूरी लिस्ट!

Maruti Suzuki e-Vitara: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इस हफ्ते धूम मचाने वाली नई कारों...

Xiaomi 17 Series: एक नया Smartphone Launch जो बदल देगा गेम!

Smartphone Launch: भारत समेत वैश्विक बाजार में स्मार्टफोन कंपनियों के बीच कड़ा मुकाबला चल...

साउथ एक्ट्रेसेज ने मचाया धमाल, बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों को पछाड़कर बनीं नंबर वन!

South Actresses News: बॉलीवुड में अपनी चमक बिखेरने वाली हसीनाएं अब साउथ की पावरफुल...

IIM Recruitment: IIM मुंबई में एसोसिएट मैनेजर सहित कई पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन!

IIM Recruitment: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) मुंबई में नौकरी का सपना देख रहे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें