

दरभंगा। जिला दंडाधिकारी राजीव रौशन ने आज 10:30 बजे पूर्वाह्न में दरभंगा मंडलकारा और बेनीपुर के उपकारा में औचक छापेमारी करते हुए (DM Rajeev Roshan raided Mandalkara) निरीक्षण किया।
दरभंगा मंडलकारा की छापेमारी और निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, वरीय उप समाहर्त्ता सत्यम सहाय, पुलिस बल, लहेरियासराय सहित जिला बल के 30 जवानों एवं कारा अधीक्षक एवं कारा के अन्य बलों के साथ सभी 14 वार्डों में गहन तलाशी करायी गयी।
निरीक्षण के दौरान कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। जिला दंडाधिकारी ने जेल की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए तलाशी का कार्य प्रत्येक सप्ताह औचक रूप से कराने के लिए कारा अधीक्षक को निर्देश दिया।
इसी प्रकार उपकारा, बेनीपुर की भी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपुर की ओर से छापेमारी का कार्य कराया गया, वहां भी कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुई।


