

बेनीपुर। बहेड़ा थाना क्षेत्र के शिवराम गांव में बीती रात आग लगने से एक आवासीय घर जलकर राख हो गया।
- Advertisement -
- Advertisement -
इसमें पांच हजार नकद के साथ खाना पीना का समान, कपड़ा सहित पचास हजार रुपए का क्षति हुआ है। इस संबंध में पीड़ित रोजीदा खातून ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर अपना आवासीय घर में अज्ञात कारणों से लगी आग से जल जाने में घर में रखे पांच हजार नकद रुपए, कपड़ा,अनाज जल जाने की बात कहते हुए राहत की मांग की है।
- Advertisement -
इधर, अग्नि पीड़ित परिवार को मुआवजा की मांग पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह जद यू नेता अमित ठाकुर ने अंचलाधिकारी से किया है।इस संबंध में पूछने पर अंचलाधिकारी भुवनेश्वर झा ने बताया कि हल्का कर्मचारी को जांच का आदेश दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
- Advertisement -


