back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

दरभंगा का बेनीपुर विधानसभा जुड़ेगा रोड कॉरिडोर से, जाम से मिलेगी मुक्ति,

spot_img
- Advertisement - Advertisement
बेनीपुर। बेनीपुर विधानसभा को रोड कॉरिडोर से जोडने का लक्ष्य निर्धारित है। हर मुहल्ले को पक्की सड़क से जोड़ने, राज्य उच्च पथ के चौड़ीकारण करने तथा बेनीपुर एवं बहेड़ी जैसे प्रखंड तथा अनुमंडल मुख्यालयों में भीड़ भाड़ तथा जाम से मुक्ति के लिए बाइपास निर्माण के लिए किये गये पहल का सार्थक परिणाम अब सामने आने लगा है।
बेनीपुर के विधायक सह दरभंगा के जदयू जिलाध्यक्ष प्रो. विनय कुमार चौधरी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के इन मुद्दों के समाधान के लिए पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख हनुमान प्रसाद चौधरी से आज (Benipur assembly will be connected by road corridor) गुरूवार को पटना में भेंट करने के बाद उपरोक्त बातों की जानकारी दी।
विधायक प्रो. चौधरी ने बताया कि

दरभंगा का बेनीपुर विधानसभा जुड़ेगा रोड कॉरिडोर से, जाम से मिलेगी मुक्ति,
दरभंगा का बेनीपुर विधानसभा जुड़ेगा रोड कॉरिडोर से, जाम से मिलेगी मुक्ति,

अभियंता प्रमुख ने उन्हें आश्वस्त किया है कि बहेड़ी बाइपास निर्माण पर लगभग नब्बे करोड़ रूपए की लागत आयेगी तथा राज्य उच्च पथ 56 भरत चौक से विशनपुर सड़क चौड़ीकरण पर भी लंबी राशि की जरूरत होगी। इसे यथाशीघ्र बजट में शामिल कर कार्य के क्रियान्वयन के लिए पहल शुरू कर दी गयी है।

- Advertisement -
विधायक प्रो. चौधरी ने बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र को रोड कॉरिडोर से जोडने का संकल्प दुहराते हुए कहा कि हर तरफ से बेनीपुर को जिला मुख्यालय से जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है ताकि आनेवाले समय में यहाँ के बिकास की चर्चा चारों तरफ से दिखाई दे।
विधायक प्रो. चौधरी ने विकास के पैमाने पर बिहार की नीतीश सरकार को पूरी तरह से सफल बताते हुए कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, मनोरंजन, आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अपनी इच्छाशक्ति के बदौलत 16.4 प्रतिशत विकास दर हासिल कर देश स्तर पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
इधर बेनीपुर बाइपास निर्माण की स्वीकृति के बाद पुनः बहेडी बाइपास तथा एसएच- 56 से विशनपुर सड़क चौड़ी करण के मुद्दे पर क्षेत्रीय विधायक प्रो. विनय चौधरी की पहल तथा प्रयासों की स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा एनडीए कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता ब्यक्त की है तथा कहा है कि वास्तविक रूप से विधायक क्षेत्र का बेटा बनकर बिकास के लिए तत्पर दिख रहे है जिसके लिए विधायक बधाई के पात्र हैं।
दरभंगा का बेनीपुर विधानसभा जुड़ेगा रोड कॉरिडोर से, जाम से मिलेगी मुक्ति,
दरभंगा का बेनीपुर विधानसभा जुड़ेगा रोड कॉरिडोर से, जाम से मिलेगी मुक्ति,
विधायक के पहल की सराहना करने वाले एनडीए नेताओं में जदयू राज्य परिषद् सदस्य गंगा प्रसाद सिंह, युवा जदयू के जिलाध्यक्ष रामशंकर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष कीर्तिमोहन झा, मनोज कुमार मिश्र, पूर्व उप प्रमुख प्रेम कुमार झा, समीर झा, अमन कुमार झा, राजीव कुमार, मशकूर आलम आदि शामिल हैं।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Holashtak 2026: 24 फरवरी से शुरू होगा यह काल, जानें क्यों वर्जित हैं शुभ कार्य

Holashtak 2026: सनातन धर्म में हर तिथि और पर्व का अपना विशेष महत्व है,...

आने वाली हैं 7 नई Subcompact SUVs: जानें कौन से मॉडल होंगे अपडेट और लॉन्च

Subcompact SUVs: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों **Subcompact SUVs** सेगमेंट की धूम मची...

Weekly Love Horoscope: 22 से 28 फरवरी 2026 तक का आपका प्रेम राशिफल

ब्रह्मांड की अनमोल ऊर्जाओं के स्पंदन से निर्मित यह सप्ताह आपके प्रेम जीवन में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें