back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

विक्रमशिला सेतु पर ट्रक और कार में टक्कर, सेतु से कूदा ट्रक चालक, कुछ देर रेलिंग पर लटका रहा, नीचे गिरा, थोड़ी देर तड़पा फिर मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

भागलपुर जिले के विक्रमशिला सेतु टीओपी के सेतु स्थित पोल संख्या 125 पर गुरुवार को ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गयी। कार में बैठे 4 लोग बाल बाल बच गए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि घटना के बाद ट्रक के चालक को लोगों ने दौड़ाया तो उसने पूल से नीचे छलांग लगा दी। कुछ देर तड़पने के बाद उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची बरारी थाना पुलिस ने पाया नम्बर 4 -5 के बीच से शव बरामद किया है। उसके पास से रुपये, मोबाइल, आधार कार्ड और लाइसेंस बरामद हुआ है।

- Advertisement -

लाइसेंस से प्रतित हो रहा है कि वह ट्रक का चालक है। आधार कार्ड के मुताबिक उसकी पहचान बाँका जिले के शंभुगंज निवासी सजीवन यादव के बेटे अमित के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:  मोदी सरकार के बड़े फैसले: Union Cabinet Decisions से देश में विकास की बही नई गंगा, इन क्षेत्रों में होंगे ऐतिहासिक बदलाव

ट्रक और कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। कार सवार की मानें तो ट्रक ने पीछे से उसको ओवरटेक करके टक्कर मारी। कार पर चार लोग सवार थे सभी सुरक्षित है।

पुल के नीचे खेत में काम कर रहे मजदूरों ने बताया
कि वो पुल पर से कूदा लेकिन कुछ देर रेलिंग पर लटका रहा उसके बाद नीचे गिरा थोड़े देर तड़पा फिर उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

NCL में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर बंपर Sarkari Naukri का मौका!

Sarkari Naukri: अगर आप दसवीं पास हैं और आपके पास संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा...

MS Dhoni: आखिर क्यों छोड़ी थी माही ने अचानक कप्तानी? सामने आया बड़ा खुलासा!

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी का...

स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान: Smart TV गाइड 2026

Smart TV: टीवी खरीदने का फैसला सिर्फ स्क्रीन के आकार या रेजोल्यूशन तक सीमित...

Mumbai Metro Collapse: मुंबई में मेट्रो पिलर ढहा, एक की मौत, Collapse पर CM फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

Mumbai Metro Collapse: काल का क्रूर चक्र जब चलता है, तो विकास की किरणें...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें