back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

बिहार में अब मुखिया की अनुमति से किसान मार सकेंगे नीलगाय घोड़परास

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार सरकार के वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा है कि खेतों में किसानों की कड़ी मेहनत से लगाई गई लहलहाती फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले नीलगाय और घोड़परास को अब मारने के लिए वन एवं पर्यावरण विभाग से अनुमति लेने की कोई जरूरत नही पड़ेगी।जिले के ग्राम पंचायतों के मुखिया की स्वीकृति के बाद किसान अपने खेतों में फसल की क्षति पहुंचाने वाले नीलगाय और घोड़परास को लाइसेंसी रायफल बंदूक से मार सकेंगे।

- Advertisement -

बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा कि किसानों के खेतों में नीलगाय और घोड़परास को मारने की अनुमति देने के पूर्व ग्राम पंचायतों के मुखिया को पंचायतवार तथ्यपूर्ण रिपोर्ट तैयार कर वन प्रमण्डल पदाधिकारी के माध्यम से मुख्य वन्यप्राणी प्रतिपालक से अनुमति प्राप्त करनी होगी।

- Advertisement -

मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि खेतो में लहलहाती फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले नीलगाय और घोड़परास के कारण राज्य के किसान खासा परेशान हैं और उनकी मेहनत पर रातों रात पानी फेरकर ये नीलगाय और घोड़परास किसानों की रीढ़ तोड़ रहे हैं। अब पंचायतो में मुखिया इन जानवरों को मारने की अनुमति किसानों को दे सकेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Puducherry News: अमित शाह का पुडुचेरी पर बड़ा वार, कहा – गांधी परिवार का ATM बन गई थी पिछली सरकार

सरकार ने फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले जानवरो को मारने के लिए वन्य प्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 4(1) के तहत अधिकार मुखिया को दे दिया है।इस अधिनियम के तहत मिले अधिकार के बाद मुखिया अपने सीमा के भीतर फसलों को बचाने के लिए तत्काल निर्णय ले सकेंगे और नीलगाय,घोड़परास और जंगली सुअर को मारने का आदेश किसानों को दे सकते हैं।

बिहार सरकार के वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज बबलू ने आरा में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के साथ बैठक भी की और वन एवं पर्यावरण विभाग से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा भी की।इस दौरान जिला प्रशासन से जुड़े अधिकारी और स्वच्छ भारत मिशन के राज्य सलाहकार सह राज्य समन्वयक निखिल कुमार और जिला वन पदाधिकारी राजकुमार एम सहित कई लोग बैठक में शामिल थे।बिहार सरकार के वन,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू के आरा आगमन पर युवाओ और भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।

आरा पहुंचने पर मंत्री नीरज बबलू को समर्थको एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।पूरे स्वागत के दौरान नीरज बबलू जिंदाबाद के नारे से शहर गूंज उठा।आरा आगमन पर वन,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज बबलू ने नए समाहरणालय परिसर में पौधे भी लगाए और लोगो को भी पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण को हरा भरा बनाने का संदेश दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

NCL में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर बंपर Sarkari Naukri का मौका!

Sarkari Naukri: अगर आप दसवीं पास हैं और आपके पास संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा...

MS Dhoni: आखिर क्यों छोड़ी थी माही ने अचानक कप्तानी? सामने आया बड़ा खुलासा!

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी का...

स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान: Smart TV गाइड 2026

Smart TV: टीवी खरीदने का फैसला सिर्फ स्क्रीन के आकार या रेजोल्यूशन तक सीमित...

Mumbai Metro Collapse: मुंबई में मेट्रो पिलर ढहा, एक की मौत, Collapse पर CM फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

Mumbai Metro Collapse: काल का क्रूर चक्र जब चलता है, तो विकास की किरणें...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें