back to top
18 अगस्त, 2024
spot_img

एक दिन की ही भगदड़ में Mukesh Ambani और Gautam Adani के 11.68 अरब डॉलर स्वाहा

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

यूक्रेन पर हुए रूस के हमले के बाद वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में मची भगदड़ का असर दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों की व्यक्तिगत संपत्ति पर भी पड़ा है।

 

यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्य कार्रवाई (Ukraine crisis) से गुरुवार से ही घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 2700 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

इस भारी गिरावट से निवेशकों को 13 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। देश के दो सबसे बड़े रईसों मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और गौतम अडानी (Gautam Adani) को कुल 88 हजार करोड़ रुपये का झटका लगा।

Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक एशिया और भारत के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 5.25 अरब डॉलर की गिरावट आई। अब उनकी नेटवर्थ 84.6 अरब डॉलर रह गई है। हालांकि वह अब भी दुनिया के अरबपतियों की सूची में 10वें नंबर पर बने हुए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 5.34 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

भारत के 2 सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की संपत्ति में सिर्फ 1 दिन में ही 11.68 अरब डॉलर यानी करीब 87,950 करोड़ रुपये की कमी आ गई है।

दूसरी ओर एक दिन पहले ही 200 अरब डॉलर क्लब से फिसल कर नीचे आए दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति एलन मस्क एक बार फिर करीब साढ़े आठ अरब डॉलर की छलांग लगाकर 207 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक बन गए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलियनरीज इंडेक्स की ओर से
आज जारी दुनिया भर के 500 सबसे रईस व्यक्तियों की सूची में जहां 10वें और 11वें स्थान पर मौजूद भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को जबरदस्त नुकसान हुआ है, वहीं दुनिया के टॉप 10 रईसों की सूची में शामिल 7 अमेरिकी उद्योगपतियों को 2.5 अरब डॉलर से लेकर 8.49 अरब डॉलर का जबरदस्त मुनाफा हुआ है।

Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की नेटवर्थ में गुरुवार को 8.49 अरब डॉलर की तेजी आई। वह 207 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे बड़े रईस बने हुए हैं। ऐमजॉन के जेफ बेजोस की नेटवर्थ भी गुरुवार को 6.47 अरब डॉलर उछली और वह 176 अरब डॉलर के साथ दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रईस हैं।

भारत के शेयर बाजार पर असर, अंबानी को झटका

रूस के हमले के साथ ही गुरुवार को भारत में शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। जिससे मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को करीब 88 हजार करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में गुरुवार को 5.25 अरब डॉलर की गिरावट आई। अब उनकी नेटवर्थ 84.6 अरब डॉलर रह गई है।

ब्लूमबर्ग की इस सूची के मुताबिक दुनिया के सबसे रईस कारोबारी एलन मस्क सिर्फ 1 दिन में ही 8.49 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 207 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गए हैं।

वहीं सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद जैफ बेजॉस 6.47 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 176 अरब डॉलर के स्तर पर आ गए हैं।

सूची में चौथे स्थान पर काबिज बिल गेट्स 2.77 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 124 अरब डॉलर के स्तर पर, 5वें स्थान पर काबिज लैरी पेज 3.97 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 118 अरब डॉलर के स्तर पर, छठे सबसे रईस सर्गेई ब्रिन 3.76 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 113 अरब डॉलर के स्तर पर, 8वें स्थान पर काबिज स्टीव बामर 4.75 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 106 अरब डॉलर के स्तर पर और 9वें स्थान पर काबिज लैरी एलिसन 2.55 अरब के इजाफे के साथ 92.6 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गए हैं।

ब्लूमबर्ग की इस सूची में टॉप 10 में तीसरे नंबर पर काबिज बर्नार्ड अरनॉल्ट को गुरुवार के कारोबार के दौरान 7.13 अरब डालर का नुकसान हुआ, जिसकी वजह से उनकी संपत्ति घटकर 1.48 अरब डॉलर हो गई। इसी तरह दुनिया के सातवें सबसे रईस व्यक्ति वारेन बफेट की संपत्ति 633 मिलियन डॉलर घटकर 112 अरब डॉलर के स्तर पर आ गई।

सूची में 10वें स्थान पर काबिज रिलायंस ग्रुप के मुकेश अंबानी की संपत्ति 5.25 अरब डॉलर की कमी के साथ 84.6 अरब डॉलर के स्तर पर आ गई। इसी तरह ब्लूमबर्ग की इस सूची में 11वें स्थान पर अपना नाम दर्ज कराने वाले गौतम अडानी की संपत्ति में भी गुरुवार को शेयर बाजार में मची भगदड़ के कारण 6.43 अरब डॉलर की कमी आ गई, जिसके कारण उनकी व्यक्तिगत संपत्ति घटकर 80.6 अरब डॉलर रह गई।

मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के अलावा दुनिया के टॉप 100 व्यक्तियों की सूची में 37वें स्थान पर मौजूद भारत के अजीम प्रेमजी की संपत्ति गुरुवार के कारोबार के बाद 1.79 अरब डॉलर घटकर 32.1 अरब डालर रह गई। वहीं इस सूची में 49वें स्थान पर मौजूद शिव नाडार की संपत्ति 1.26 अरब डॉलर की कमी के साथ 27.6 अरब डॉलर, 74 वें स्थान पर मौजूद राधाकिशन दमानी की संपत्ति 1.19 अरब डॉलर की कमी के साथ 20.8 अरब डॉलर और 94वें स्थान पर मौजूद लक्ष्मी मित्तल की संपत्ति 1.06 अरब डॉलर की कमी के साथ 18.6 अरब डॉलर रह गई।

जानकारों का कहना है कि आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में शानदार रिकवरी होती नजर आ रही है। ऐसे में भारतीय उद्योगपतियों की व्यक्तिगत संपत्ति में गुरुवार को हुए नुकसान की आज काफी हद तक भरपाई होने के आसार बने हुए हैं।

जरूर पढ़ें

मधुबनीवासियों के लिए खुशखबरी– मतदान से पहले मिलेगा EVM चलाने का मौका

मधुबनी में चुनाव की बड़ी पहल! हर गांव-हर बूथ तक जाएगी Mobile Demonstration Van,...

Patna Metro का Trial Date फाइनल! अब Darbhanga वाले पूछ रहे – यहां कब दौड़ेंगी Metro?

पटना मेट्रो का ट्रायल डेट फाइनल! अब दरभंगा वाले पूछ रहे – यहां मेट्रो...

Bihar IAS Transfer: 11 IAS अफसरों का तबादला, बड़ी पोस्टिंग, Paliganj, Muzaffarpur, Mohania समेत कई अनुमंडल में नए SDO नियुक्त

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने किया IAS अफसरों का ट्रांसफर, शिक्षा-स्वास्थ्य में भी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें