back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

दरभंगा के जाले में बिहार पुलिस सप्ताह पर क्रिकेट मैच का रोमांच, प्रशासन एकादश ने पब्लिक एकादश को 5 रन से हराया, सर्किल इंस्पेक्टर बसंत कुमार झा और थानाध्यक्ष यशोदा नंद पांडेय ने खेली अतिशी पारी

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले। बिहार पुलिस सप्ताह समारोह के तहत जाले के गड़री के धरहर खेल मैदान में शुक्रवार को प्रशासन और पब्लिक सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें, जाले प्रशासन इलेवन ने पांच रन से पब्लिक इलेवन को हराकर ट्राफी पर कब्जा (Cricket match thrill on Bihar Police week) जमा लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रशासन एकादश ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 160 रन बनाया। प्रशासन 11 की ओर से खेलते हुए सर्किल इंस्पेक्टर बसंत कुमार झा ने ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए 35 रन का योगदान दिया।
वहीं, थानाध्यक्ष यशोदा नंद पांडेय ने 50 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में पब्लिक 11 के कप्तान वली इमाम बेग चमचम ने ओपनर बल्लेबाज के रूप में भूषण आजाद और अतहर इमाम बेग को भेजा(
अतहर इमाम बेग खेलते हुए 74 रन बनाए। पब्लिक 11 निर्धारित 20 ओवर में 155 रन बना सकी। और प्रशासन ने  5 रन से मैच जीत लिया। बेस्ट बैटिंग का खिताब सर्किल इंस्पेक्टर बसंत कुमार झा को दिया गया।
 बेस्ट बॉलर का पुरस्कार भूषण आजाद को दिया गया, विनर कप सर्किल इंस्पेक्टर बसंत कुमार ने जाले थाना अध्यक्ष यशोदा नंद पांडेय को सौंपा। रनर कप कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष दिव्यांशु शेखर  एवं प्रमुख फूलों बैठा ने दिया। मैच का उद्घाटन  प्रखंड विकास पदाधिकारी दीनबंधु दिवाकर ने किया।
 इस मैच में उपस्थित मो. लड्डन, संजीव सिंह, परिजन पासवान, भिखारी प्रसाद, सुदेश ठाकुर, जौहर इमाम बेग, रंजीत सिंह और मिर्जा इसरार अहमद बेग जो अंपायर के रूप में रहे। कमेंटेटर के रूप में मिर्जा आदिल बैग हसनैन खान और स्कोरर के रूप में नौशाद आलम मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:  Babar Azam: माइक हेसन के बड़े खुलासे, क्या खतरे में है बाबर आजम की कप्तानी और जगह?
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब पाएं अपना मनपसंद VIP Mobile Number: जियो, एयरटेल और वीआई का पूरा गाइड

VIP Mobile Number: अपने मोबाइल नंबर को अपनी पहचान बनाना चाहते हैं? अब VIP...

Jehangir Ali Khan का पाँचवाँ जन्मदिन: नारुतो-थीम पार्टी में दिखा शाही परिवार का जलवा!

Jehangir Ali Khan News: पटौदी खानदान के सबसे छोटे नवाब, तैमूर के छोटे भाई...

सोशल मीडिया से दूर हुईं Gautami Kapoor, आखिर क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

Gautami Kapoor News: टेलीविजन और फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से लाखों दिलों पर...

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: बड़ी टेक कंपनियों का नया निवेश मंत्र

Artificial Intelligence: बड़ी टेक कंपनियों के निवेश पैटर्न में एक महत्वपूर्ण बदलाव आ रहा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें