back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

दरभंगा के बेनीपुर की 2 खबरें: नेपाली देसी शराब तस्कर की गिरफ्तारी, अधिवक्ता संघ चुनाव की सरगर्मी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेनीपुर से इस वक्त की दो खबरें रही हैं। नेपाली देसी शराब तस्कर की गिरफ्तारी हुई है। वहीं, अधिवक्ता संघ चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई। पढ़िए दोनों खबर

- Advertisement -

बहेड़ा थाना पुलिस ने शुक्रवार को नदापट्टी गांव में छापामारी कर 50 लीटर नेपाली देशी शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

थानाध्यक्ष सुरेश कुमार राम
ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि नंदा पट्टी गांव में बैद्यनाथ सिंह चोरी छिपे से शराब कारोबार करता है। पुलिस ने टीम बनाकर उसके घर पर छापेमारी की तो 50 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।

- Advertisement -

मौके पर से शराब कारोबारी बैद्यनाथ सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उनके विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज जा रहा है।

बेनीपुर व्यवहार न्यायालय में
आगामी 11 मार्च को होने वाली अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज होने लगी है। नामांकन के दूसरे दिन 3 लोगों ने अपना नामजदगी का पर्चा दाखिल किया।

निर्वाची पदाधिकारी सेवती कुमार प्रसाद एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी राजनाथ यादव ने बताया कि दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए रामचंद्र यादव, महासचिव पद के लिए देव कुमार चौधरी,संयुक्त सचिव के लिए राम कुमार झा ने अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया है।

उन्होंने कहा कि नामांकन के तिथि मे फेरबदल करते हुए 2 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है। 2 मार्च को नामांकन के बाद उसी दिन संवीक्षा किया जाएगा। नाम वापसी की तिथि 3 मार्च को पूर्व निर्धारित है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब पाएं अपना मनपसंद VIP Mobile Number: जियो, एयरटेल और वीआई का पूरा गाइड

VIP Mobile Number: अपने मोबाइल नंबर को अपनी पहचान बनाना चाहते हैं? अब VIP...

Jehangir Ali Khan का पाँचवाँ जन्मदिन: नारुतो-थीम पार्टी में दिखा शाही परिवार का जलवा!

Jehangir Ali Khan News: पटौदी खानदान के सबसे छोटे नवाब, तैमूर के छोटे भाई...

सोशल मीडिया से दूर हुईं Gautami Kapoor, आखिर क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

Gautami Kapoor News: टेलीविजन और फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से लाखों दिलों पर...

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: बड़ी टेक कंपनियों का नया निवेश मंत्र

Artificial Intelligence: बड़ी टेक कंपनियों के निवेश पैटर्न में एक महत्वपूर्ण बदलाव आ रहा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें